---Advertisement---

बढ़ती गरीबी का जिक्र कर किस धनवान को निशाने पर ले रहे Nitin Gadkari? Viral Video देख उठे कई सवाल

सोशल मीडिया पर सुर्खियों में Nitin Gadkari Viral Video ने कई गंभीर सवालों को जन्म दिया है। क्या केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी अपनी ही सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं? आखिर नितिन गडकरी संपत्ति केन्द्रीकरण का जिक्र कर किस धनवान शख्स की बात कर रहे हैं? ये कुछ सवाल हैं जो वायरल वीडियो देखने के बाद तेजी से उठ रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जुलाई 7, 2025 2:03 अपराह्न

Nitin Gadkari Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Nitin Gadkari Viral Video: अपने अलग अंदाज से लोगों का दिल जीतने वाले मंत्री नितिन गडकरी का एक वीडियो तेजी से वायरल है। नितिन गडकरी वायरल वीडियो में केन्द्रीय मंत्री धन के केन्द्रीकरण का जिक्र कर चिंता व्यक्त कर रहे हैं। नागपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान नितिन गडकरी ने कहा कि धीरे-धीरे गरीब बढ़ते जा रहे हैं और कुछ धनवान लोगों के हाथ में संपत्ति का केन्द्रीकरण हो रहा है। Nitin Gadkari Viral Video उस दौर में सुर्खियां बटोर रहा है जब पीएम मोदी, अमित शाह समेत अन्य तमाम सत्ताधीश देश में गरीबों के कल्याण का जिक्र करते हैं। ऐसे में बड़ा सवाल है कि क्या नितिन गडकरी अपने ही सरकार की पोल खोल रहे हैं? केन्द्रीय मंत्री संपत्ति केन्द्रीकरण का जिक्र कर आखिर किस धनवान को निशाने पर ले रहे हैं? ये कुछ सवाल हैं जो नितिन गडकरी वायरल वीडियो को लेकर उठ रहे हैं।

गरीबी का जिक्र कर किस धनवान को निशाने पर ले रहे केन्द्रीय मंत्री, देखें Nitin Gadkari Viral Video

इस सवाल का पुख्ता जवाब तो नितिन गडकरी ही दे सकते हैं। हालांकि, उनकी टिप्पणी से जुड़ा वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स अपने-अपने हिस्से का पक्ष रखते हुए कई तरह की संभावना व्यक्त कर चुके हैं।

Watch Video

प्रिया सिंह नामक एक्स हैंडल यूजर की ओर से पोस्ट किए गए 9 सेंकेंड के वायरल वीडियो ने दुनिया का ध्यान आकर्षित किया। नितिन गडकरी वायरल वीडियो के नाम से सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहे प्रकरण में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री कहते हैं “धीरे-धीरे गरीब बढ़ते जा रहे हैं और कुछ धनवान लोगों के हाथ में संपत्ति का केन्द्रीकरण हो रहा है। वो भी नहीं होना चाहिए।” नितिन गडकरी का ये बयान कई तरह की संभावनाओं की ओर इशारा कर रहा है। सवाल उठ रहे हैं Nitin Gadkari Viral Video में क्या केन्द्रीय मंत्री किसी व्यवसायी की ओर इशारा कर रहे हैं। या फिर बात अडानी-अंबानी की हो रही है। इससे इतर भी कई नामों को लेकर कयासबाजी चल रही है। हालांकि, नितिन गडकरी ने किस धनवान शख्स की ओर इशारा किया है, वो तो वही पुख्ता रूप से बता सकते हैं।

नागपुर में आयोजिक कार्यक्रम के दौरान नितिन गडकरी ने व्यक्त की चिंता

बीते कल अपने संसदीय क्षेत्र नागपुर में आयोजित एक कार्यक्रम का हिस्सा बनते हुए नितिन गडकरी ने धन केन्द्रीकरण पर चिंता व्यक्त की थी। केन्द्रीय मंत्री ने साफ तौर पर कहा था कि “अर्थव्यवस्था को इस तरह विकसित होना चाहिए, जिससे रोजगार सृजित हों और ग्रामीण क्षेत्रों का कल्याण हो।” Nitin Gadkari Viral Video से इतर कुछ अन्य बातें भी केन्द्रीय मंत्री द्वारा कही गईं। नितिन गडकरी ने आगे कहा कि “हम एक ऐसे आर्थिक मॉडल पर विचार कर रहे है जो रोजगार पैदा करेगा और अर्थव्यवस्था के विकास को बढ़ावा देगा। धन के विकेंद्रीकरण की आवश्यकता है और इस दिशा में कई अहम बदलाव हुए हैं।”

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 28, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 28, 2026

Delhi News

फ़रवरी 28, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026