---Advertisement---

Prayagraj Viral Video: गजब की आस्था! घर में कमर तक पानी भरते ही दरोगा जी ने पूजा कर लगा दी डुबकी; यूजर ने लिखा – ‘मन चंगा तो घर में’

Prayagraj Viral Video: सोशल मीडिया में यूपी के एक दरोगा जी का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 3, 2025 3:49 अपराह्न

Prayagraj Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Prayagraj Viral Video: सोशल मीडिया में यूपी के एक दरोगा जी का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। गौरतलब है प्रयागराज में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ गया है, जिसके कारण निचली इलाकों में पानी भर गया है। प्रयागराज के मशहूर हनुमान मंदिर भी पूरी तरह से डूब गया है। इसी बीच यूपी पुलिस में तैनात दरोगा चंद्रदीप निषाद का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दरोगा जी के घर में कमर तक पानी घुस गया है। चिंतित होने की जगह दरोगा जी पूजा करते और डुबकी लगाते हुए नजर आ रहे है। इस Prayagraj Viral Video पर यूजर भी जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे ह

घर में कमर तक पानी भरते ही दरोगा जी ने पूजा कर लगा दी डुबकी

जिन दरोगा जी का यह वीडियो वायरल हो रहा है, उनका नाम है चंद्रदीप निषाद है। इस वीडियो को Pawan Kumar Sharma नाम के एक्स हैंडल से शेयर किया गया है। वह वीडियो में कहते हुए नजर आ रहे है कि “जय हो गंगा मैया, आपने मेरे घर में पूरी तरह से आगमन किया। आपने मेरे घर में आकर आपने मुझे आशीर्वाद दिया। मुझे यह सौभाग्य प्राप्त हुआ। जय हो गंगा मैया”। जिसके बाद वह पानी में डुबकी लगाते है।

वहीं अब यह Prayagraj Viral Video सोशल मीडिया पर काफी तेजी से फैल रहा है। वहीं इस वीडियो पर लोग भी जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है। वहीं इससे पहले दरोगा जी का एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जहां वह घर के चौखट पर खड़े होकर गंगा नदी की पूजा-अर्चना कर रहे हैं, फूल बरसा रहे हैं और दूध चढ़ा रहे हैं।

Prayagraj Viral Video पर यूजर्स जमकर दे रहे है प्रतिक्रिया

गौरतलब है कि Prayagraj Viral Video पर अब यूजर्स भी जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है, एक यूजर ने लिखा कि

“जब पानी उतरेगा और घर में सीलन आयेगी तब पता लगेगा”। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा कि

“यह असली भक्त कहां जाते हैं दूसरे लोग हरिद्वार जाते हैं परशान होते हैं यहां स्वयं गंगा मैया पधारी”। वहीं एक और यूजर ने लिखा कि

“हर हर महादेव गंगा माता जी की जय हो मां”। बता दें कि यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 13, 2026

Rain Alert 14 May 2026

मई 13, 2026

Noida International Airport

मई 13, 2026

Mumbai Viral Video

मई 13, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Patna Viral Video

मई 13, 2026