---Advertisement---

Viral Video: चस्का ! iPhone 16 खरीदने के लिए लड़के ने निकाला अनोखा जुगाड़, घरवालों से छिपकर बेची ये चीज़

Viral Video: iPhone 16 के लिए लड़के ने बेची भैंस। वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: सितम्बर 19, 2024 12:33 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: Apple कंपनी के iPhone को खरीदने का हर मोबाइल यूजर का सपना होता है। वह चाहते हैं कि, उनके हाथ में भी महंगा चमचमाता हुआ फोन हो। लेकिन ये फोन इतना महंगा होता है कि, इसे हर कोई नहीं खरीद पाता है। हालहि में लॉन्च हुए iPhone 16 को खरीदने का एक लड़के ने ऐसा जुगाड़ निकाला कि, देखने वालों की हंसी नहीं रुक रही है। iPhone 16 Series को 9 सितंबर को लॉन्च किया गया था। इस सीरीज में iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max जैसे मॉडल पेश कि गए हैं। इस नई सीरीज के हाईटेक फोन Apple iPhone 16 को खरीदने के लिए लड़के ने अपने ही घरवालों को चूना लगा दिया और भैंस बेच दी। आपको बता दें, iPhone 16 Price 79,900 रुपये से लेकर 1,09,900 रुपये तक है।

iPhone 16 के लिए भैंस को बेचा

आपको बता दें, इंटरनेट पर एक Viral Video काफी तेजी से फैल रहा है। इस वीडियो को एक कंटेन्ट क्रिएटर के द्वारा हंसी और मजाक के उद्देश्य से बनाया गया है, जिसमें दिखाया गया है कि, आईफोन का चस्का इंसान से क्या कुछ करवा सकता है? दरअसल, एक लड़के ने iPhone 16 को खरीदने के लिए घर की भैंस को ही घरवालों से छिपकर बेच दिया है। ये वीडियो है तो छोटा लेकिन काफी फनी है। इसे देखने वालों के चेहरे पर प्यारी की मुस्कान आ गई है।

Viral Video देख लोग ले रहे मजे

इस Viral Video को ad_bros_official नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है कि, “हर घर i phone घर घर i phone।” इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स को काफी हंसी आ रही है। एक यूजर लिखता है कि, ‘देसी का कमाल’ । वहीं, एक यूजर लिखता है कि, “गई भैंस पानी में।” इस वीडियो को 1 दिन पहले ही अपलोड किया गया है। इस पर अब तक 2 लाख 65 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 27, 2026

Gaurav Khanna

फ़रवरी 27, 2026

Health Tips

फ़रवरी 27, 2026

Amity Noida News

फ़रवरी 27, 2026