---Advertisement---

Viral Video: अब 20-30 हजार खर्च करने का झंझट खत्म! वाशिंग मशीन के नाम पर देसी जुगाड़ देख घूमने लगेगा माथा

Viral Video: साइकिल से बनाया गया वाशिंग मशीन देखने के बाद आपको भी झटका लग सकता है और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 2, 2024 6:00 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: वाशिंग मशीन आजकल के जमाने में लगभग हर घर में देखने को मिलता है और लोग हजारों रुपए देकर कपड़े को साफ करने वाला यह मशीन खरीदते हैं। कभी ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन तो कभी सेमी ऑटोमेटिक मशीन को हम घर लाते हैं और बदले में हमें 20000 से 30000 रुपये खर्च करने पड़ते हैं। लेकिन इसका देसी जुगाड़ देखने के बाद निश्चित तौर पर आप हक्के-बक्के रह जाएंगे क्योंकि एक महिला ने देसी वाशिंग मशीन बनाकर लोगों को हैरान कर दिया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। निश्चित तौर पर इस देसी जुगाड़ को देखने के बाद वाशिंग मशीन कंपनी की तो बोलती बंद हो गई होगी।

साइकिल के पेडल का बेहतरीन इस्तेमाल

https://twitter.com/Babavisavguru_/status/1785900398949318869

@Babavisavguru_ एक्स चैनल से शेयर किए गए इस वीडियो को 44000 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं इसके कैप्शन में लिखा गया, “इस देसी वाशिंग मशीन को देखने के बाद वाशिंग मशीन कंपनी का मालिक सदमे में है।” इस वीडियो में आप देख सकते हैं की एक महिला ब्लैक बर्तन पर साइकिल को उल्टा कर रखी हुई है और एक पेडल को चला कर दूसरे पेडल से कपड़े साफ कर रही है। खास बात यह है कि इस बर्तन में पाइप भी लगाया गया है जिससे पानी भी आ रहा है।

वीडियो देख लोग कर रहे खूब कमेंट्स

निश्चित तौर पर वाशिंग मशीन का यह जुगाड़ वाकई हैरान कर देने के लिए काफी है। महिला साइकिल के पैदल को घूमा कर कपड़े साफ कर रही है और यह वीडियो लोगों को चौंका रहा है। महिला यह या देसी जुगाड़ फिलहाल सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है और लोग इस पर खूब मजे भी ले रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कंपनी का तो हार्ट अटैक आ गया होगा तो एक यूजर ने कहा यह भारत में ही संभव है। एक यूजर का कहना है मोदी है तो मुमकिन है तो दूसरे ने कहा मजेदार। एक ने कहा बाबा जी कहां से लाते हो इतना टैलेंटl

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 27, 2026

Gaurav Khanna

फ़रवरी 27, 2026