---Advertisement---

Viral Video: गर्म होते ही Royal Enfield Bullet ने पकड़ी आग, वीडियो देख आ जाएगा खौफ

Viral Video: Royal Enfield Bullet में अचानक आग लग गई। जिसका हैरत में डालने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: अप्रैल 7, 2024 6:08 अपराह्न

viral video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: ऑफ रोडिंग के लिए परफेक्ट मानी जाने वाली Royal Enfield Bullet को यूथ खूब पसंद करते हैं। टूटे-फूटे रास्तों पर मक्खन की तरह दौड़ने वाली रॉयल एनफिल्ड को पहाड़ों की रानी कहा जाता है। इस बाइक को खरीदने और चलाने का सपना लगभग हर लड़का देखता है।

लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस Viral Video को देखने का बाद शायद आपको डर लगे। क्योंकि Royal Enfield जैसी पावरफुल बाइक गर्म होने की वजह से आग पकड़ लेती है। जिसे बूझाने वालों के पसीने छूट जाते हैं। ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना ने लोगों को सोचने में मजबूर कर दिया है।

Royal Enfield Bullet में लगी आग

ये घटना पुणे के केशव नगर की है। बताया जा रहा है कि, भीषण गर्मी के कारण इस बुलेट ने अचानक आग पकड़ ली। ये घटना शुक्रवार की है। अच्छी बात ये रही कि, पास के एक पानी टैंकर ने तेजी से काम करते हुए बड़े हादसे को होने से रोक दिया और धूं-धूं करके आग में जलती इस बुलेट को जलने से रोक दिया।

Viral Video को देख सोचने पर हो जाएंगे मजबूर

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर Insane Clips नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है, “अत्यधिक तापमान के कारण पुणे के केशव नगर में एक बुलेट में आग लग गई। शुक्र है, पास से गुजर रहा एक पानी का टैंकर मदद के लिए तुरंत रुका और आग पर तुरंत काबू पा लिया।” इस वीडियो को 7 अप्रैल यानि की आज ही शेयर किया गया है। जिस पर कई सारे व्यूज के साथ रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। ये वीडियो काफी हैरत में डाल देने वाला है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Upcoming Cars in March 2026

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Renault Duster 2026

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026