---Advertisement---

ईरान पर फिर मंडराए संकट के बादल? होर्मुज स्ट्रेट में तनाव के बीच Donald Trump की धमकी सुन सदमे में हुकूमत, क्या मचेगी तबाही?

अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने एक बार फिर ईरान को चेतावनी दी है। डोनाल्ड ट्रंप ने स्पष्ट किया है कि यदि ईरान कदम नहीं बढ़ाता है, तो निकट भविष्य में सब कुछ नष्ट कर दिया जाएगा।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 18, 2026 10:45 पूर्वाह्न

Donald Trump
Follow Us
---Advertisement---

Donald Trump: पश्चिम एशिया में पसरे तनाव के बीच ईरान पर फिर एक बार संकट के बादल मंडराते नजर आ रहे हैं। अस्थायी युद्धविराम के बीच अमेरिका एक बार फिर तल्ख रुख अपनाता नजर आ रहा है। ताजा प्रकरण प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप के एक वक्तव्य से जुड़ा है जिसमें उन्होंने ईरान को फिर धमकी दी है। डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि ईरान को जल्द से जल्द कदम उठाने होंगे, वरना उनका कुछ भी बाकी नहीं बचेगा। जहां एक ओर होर्मुज स्ट्रेट में अभी तनाव पसरा है, वहीं दूसरी ओर ट्रंप की धमकी मिडिल ईस्ट में तबाही की आशंका व्यक्त कर रही है।

होर्मुज स्ट्रेट में तनाव के बीच Donald Trump की धमकी सुन सदमे में हुकूमत!

दुनिया के लिए बेहद अहम माने जाने वाले समुद्री मार्ग स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में नाकेबंदी जारी है। तमाम मालवाहक जहाज़ अभी होर्मुज स्ट्रेट में फंसे हैं। इस बीच डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान को चेतावनी दी है। ट्रंप ने बड़ा ऐलान करते हुए ईरान को स्थायी युद्धविराम पर जल्द से जल्द कदम उठाने की बात कही है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने साफ तौर पर कहा है कि घड़ी की सुइयां तेजी से भाग रही हैं। वक्त बेहद कीमती है। ईरान को कदम उठाने होंगे, वरना उनका कुछ भी बाकी नहीं बचेगा। डोनाल्ड ट्रंप की ये सख्त धमकी सुन ईरानी हुकूमत सदमे में होगी।

क्या मिडिल ईस्ट में फिर मचेगी तबाही?

इस सवाल का पुख्ता जवाब भविष्य के गर्भ में है। दरअसल, डोनाल्ड ट्रंप की ताजी चेतावनी ईरान के लिए चिंता का विषय बनी है। उनका ये कहना कि यदि ईरान ने कदम नहीं उठाया, तो उनका कुछ बाकी नहीं बचेगा। ये दर्शाता है कि अमेरिका कैसे फिर जंग-ए-मैदान में तबाही मचाने के लिए तैयार बैठा है। हालांकि, अभी बातचीत को प्राथमिकता दी जा रही है। यदि दोनों देशों के बीच वार्ता पर बात नहीं बनी, तो निकट भविष्य में परिस्थितियां खराब हो सकती हैं। इसका परिणाम जंग के रूप में देखने को मिल सकता है जो मिडिल ईस्ट की चुनौतियां बढ़ाएगा।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Twisha Sharma

मई 18, 2026

Bhagwant Mann

मई 18, 2026

NEET UG 2026 Paper Leak

मई 18, 2026

PM Modi Sweden Visit

मई 18, 2026

Gautam Gambhir

मई 18, 2026

Shreyas Iyer

मई 18, 2026