---Advertisement---

Balochistan News: लाचार मुनीर-शहबाज! कश्मीर का सपना देखने वाली सेना और हुक्मरानों के लिए सिरदर्द बना BLA, अब आगे क्या?

Balochistan News: कश्मीर का सपना देखने वाली पाकिस्तानी हुकूमत और सेना के लिए बीएलए सिरदर्द बन गई है। आलम ये है कि शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर लाचार हो गए हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: फ़रवरी 4, 2026 11:36 पूर्वाह्न

Balochistan News
Follow Us
---Advertisement---

Balochistan News: पड़ोसी मुल्क की हुकूमत अपने ही आवाम के समक्ष लाचार हो गई है। पीएम शहबाज शरीफ के साथ आसिम मुनीर भी आम आवाम के निशाने पर हैं। दरअसल, बलूचिस्तान में मुनीर सेना के नाक के नीचे बलूच लिबरेशन आर्मी यानी बीएलए के लड़ाकों ने हमला किया। बीएलए के हमलों में 50 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए।

इसके बाद पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का ये कहना कि बलूचिस्तान पर नियंत्रण आसान नहीं है, मुल्क की बेबसी को दर्शाता है। ये संकेत देता है कि कश्मीर का सपना देखने वाली पाकिस्तान की सेना और हुक्मरानों के लिए कैसे बीएलए सिरदर्द बना है। इस घटनाक्रम में अब आगे क्या हो सकता है इस पर सबकी नजरें टिकी हैं।

कश्मीर का सपना देखने वाली सेना और हुक्मरानों के लिए सिरदर्द बना BLA!

ये जगजाहिर है कि पड़ोसी मुल्क की नियत कश्मीर के प्रति बहुत खराब है। उन्हीं नापाक इरादों के कारण पाकिस्तान ने कश्मीर को नुकसान पहुंचाने की कोई कसर नहीं छोड़ी है। हालांकि, कश्मीर का सपना देखने वालों के लिए अपने ही मुल्क में सिरदर्दी बढ़ गई है। आसिम मुनीर के साथ पीएम शहबाज शरीफ के समक्ष बलूच लिबरेशन आर्मी के लड़ाके चुनौती पेश कर रहे हैं।

हाल ही में बीएलए ने पाकिस्तान के आधिपत्य वाले बलूचिस्तान के विभिन्न हिस्सों में घुसकर हमलों को अंजाम दिया है। 12 अलग-अलग ठिकानों पर हुए इन हमलों में 50 से अधिक पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने का दावा है। इससे पहले भी कई मौकों पर बलूच लिबरेशन आर्मी पाकिस्तानी सेना को निशाने पर ले चुकी है। ये दर्शाता है कि कश्मीर का सपना देखने वाले पड़ोसी मुल्क के लिए किस कदर बीएलए सिरदर्द बनता जा रहा है।

लाचार हुए पीएम शहबाज और आसिम मुनीर!

मुल्ला मुनीर की पदवी भले ही बढ़ गई हो, लेकिन उनकी लाचारी आज भी बरकरार है। बलूच लड़ाकों के आगे मुनीर सेना और पाकिस्तानी हुकूमत सरेंडर की भाव में नजर आती है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी इसकी झलक देखने को मिली थी जब पाकिस्तानी सेना पर बलूच लड़ाकों ने कहर बरपाया था। एक ओर भारतीय सेना पाकिस्तान को सबक सिखा रही थी, दूसरी ओर बलूच लड़ाके भी मौके पर चौका लगा रहे थे।

इसके बावजूद पीएम शहबाज और मुनीर कुछ कर पाने की स्थिति में नहीं हैं। आलम ये है कि बीएलए ने फिर मुनीर सेना पर पलटवार कर उन्हें झटका दे दिया है। ख्वाजा आसिफ खुद बेबस भाव में अपनी परेशानी का जिक्र कर चुके हैं। ये पाकिस्तानी सेना के साथ हुकूमत की लाचारी को दर्शाता है जिसकी आलोचना दुनिया भर में हो रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026