---Advertisement---

Diwali Holidays 2023: अब जल्द ही NewYork में दिवाली की भी मिलेंगी छुट्टियां, मेयर ने की घोषणा

Diwali Holidays 2023: न्यूयॉर्क प्रशासन ने स्कूलों में दिवाली की छुट्टियों को किया सार्वजनिक रूप से घोषित । अब यहां भी मनेगा दिवाली का पर्व।

Avatar of Akansha Tiwari

By: Akansha Tiwari

Published: जून 27, 2023 2:00 अपराह्न | Updated: जून 28, 2023 12:55 पूर्वाह्न

Diwali Holidays 2023
Follow Us
---Advertisement---

Diwali Holidays 2023: हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने अमेरिकी दौरे से वापस लौटे है। ऐसे में इस दौरे के बाद से वहां पर भारतीय लोगों के लिए एक बड़ी खुशी की बात सामने आई है। भारतीय लोगों के दिवाली का महत्व क्या है यह सभी लोग जानते हैं। लेकिन वहां पर रहने वाले लोगों के इस हिंदू त्योहार को मनाना काफी मुश्किल हो जाता था। इन छुट्टियों की अनुमति मिलने के बाद से न केवल भारतीय लोग बल्कि, न्यूयॉर्क के निवासी इस दिन के महत्व को जान पाएंगे।  

ये भी पढ़ें: Barack Obama Remarks: ओबामा पर फूटा निर्मला सीतारमण का गुस्सा, कहा-‘जिन्होंने मुस्लिम देशों पर बरसाए बम, उन पर कैसे करें भरोसा’

न्यूयॉर्क में होगा दिवाली का जश्न

सोमवार को न्यूयॉर्क के मेयर एरिक एडम्स और जेनिफर राजकुमार के द्वारा सिटी हॉल में इस बात की जानकारी लोगों को दी गई थी। जिसके चलते अब उस शहर में रहने वाले भारतीय समुदाय के लोगों के लिए यह काफी गर्व की बात है, कि यह उनके देश के त्योहारों को यहां पर भी सम्मान और प्यार मिल रहा है। अब से दिवाली की छुट्टी को सभी स्कूलों के कलैंडरों में शामिल कर दिया गया है।

दो दशकों से इस छुट्टियों के लिए किया संघर्ष

अब से न्यूयॉर्क में हर साल दिवाली के पर्व पर स्कूलों की छुट्टियां की जाएगी। भारतीय-अमेरिकी महिला जेनिफर राजकुमार जो न्यूयॉर्क असेंबली की महिला है, उन्होंने कहा कि आज इस बात की जानकारी आप सभी को देते हुए मुझे और मेयर एरिक एडम्स को बहुत ही ज्य़ादा गर्व महसूस हो रहा है। उन्होंने बताया है कि यहां पर रहने वाले सभी भारतीय समुदाय के लोगों के लिए यह एक उपलब्धि के बराबर है। साथ ही इस मांग के लिए हमने इसके लिए इंडो –कैरेबियन और दक्षिण –एशियाई के साथ बहुत अधिक संघर्ष करने के बाद आज हमें यह जीत हासिल हुई है।

 दिवाली की छुट्टी को कानून में करें शामिल: जेनिफर

इस बात की घोषणा होने के बाद से करीब 6 लाख से अधिक इंडियन लोग इस बात से बहुत खुश हुए हैं। जानकारी देने के दौरान जेनिफर ने कहा कि इस दिवाली की छुट्टियों को न केवल एक सामान्य छुट्टी बल्कि अमेरिकी छुट्टी का दर्जा मिलना चाहिए। जिसके लिए इसको यहां के कानून में लागू करना बहुत ही आवश्यक है।

ये भी पढ़ें: Wrestlers Protest: बृजभूषण के खिलाफ पहलवानों का नया ऐलान, अब सड़कों पर नहीं होगा दंगल, कोर्ट में होगी लड़ाई

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

India-US Trade Deal

जुलाई 30, 2026

US-India Trade Deal

जुलाई 29, 2026

US Iran War

जुलाई 27, 2026

US-Iran War

जुलाई 23, 2026

US-Iran War

जुलाई 19, 2026

US-Iran War

जुलाई 17, 2026