---Advertisement---

Dubai Princess: दुबई की राजकुमारी शेखा लतीफा ने बेटी को दिया जन्म, रखा ये खास नाम, भारतीयों को होगा गर्व

Dubai Princess: दुबई की राजकुमारी शेखा लतीफा ने बेटी को जन्म दिया। उन्होंने अपनी बेटी को ऐसा नाम दिया है कि हर भारतीय को इस पर गर्व होगा।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जून 22, 2023 1:50 अपराह्न

Dubai Princess
Follow Us
---Advertisement---

Dubai Princess: दुनिया के सबसे अमीर देशों में शुमार दुबई के राज परिवार में इन दिनों खुशी का माहौल है। क्योंकि, दुबई की राजकुमारी शेखा लतीफा बिंत मोहम्मद बिन राशिद अल मख्तूम ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया। हांलाकि, राजकुमारी ने पिछले महीने बेटी को जन्म दिया था। लेकिन, उसकी पहली तस्वीर अब जारी की गई है। दुबई संस्कृति और कला प्राधिकरण की अध्यक्ष ने सोमवार को पहली बार राजकुमारी की बेटी की तस्वीर दुनिया के साथ साझा की है।

ये भी पढ़ें: Momentum 2.0: अब मेट्रो के सफर में शॉपिंग कर सकेंगे यात्री, DMRC जल्द लॉन्च करेगा APP, मिलेंगी ये सारी सुविधाएं

नाम पर हर भारतीय को होगा गर्व

राजकुमारी शेखा लतीफा ने अपनी प्यारी से बेटी को बड़ा ही खूबसूरत नाम दिया है। जिस पर हर भारतीय को गर्व होगा। उनकी बेटी का नाम ‘हिंद बिंत फैसल’ रखा गया है। अब राजकुमारी ने भी अपनी बेटी की एक तस्वीर लोगों के साथ शेयर की है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने पति शेख फैसल बिन सऊद बिन खालिद अल कासिमी के साथ अपनी नवजात बेटी की फोटो साझा की है। फोटो में शेख फैसल बिन सऊद अपनी बेटी को गोद में लिए दिख रहे हैं। जिसमें वह उसे प्यार करते (चेहरे पर चूमते) नजर आ रहे हैं।

‘ये मेरे दिल का टुकड़ा है’

राजकुमारी ने अपनी इस पोस्ट को कैप्शन भी दिया है। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा, “हे भगवान, यह मेरी आत्मा का टुकड़ा है और मेरे दिल का हिस्सा है, इसलिए मैं आपको इसकी अनुशंसा करता हूं। हे भगवान, इसे एक अच्छा पौधा बनाना और इसे हमारी आंखों का तारा बनाओ। इसकी रक्षा करो और इसे हमारे लिए आशीर्वाद दो। #हिन्द बिन्त फैसल।” बता दें कि शेख फैसल बिन सऊद बिन खालिद अल कासिमी और शेखा लतीफा की शादी 2016 में हुई थी। इस दंपति के अब कूल तीन बच्चे हैं। इससे पहले 2018 में दंपति ने एक बेटे और 2020 में एक बेटी को जन्म दिया था।

ये भी पढ़ें: बाइडेन की डिनर पार्टी में पहुंचे PM Modi, फर्स्ट लेडी को दिया ग्रीन डायमंड का प्रजेंट, अमेरिकी राष्ट्रपति को गिफ्ट की ये चीजें

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

नवम्बर 2, 2026

Benjamin Netanyahu

अक्टूबर 30, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 25, 2026

Houthis

अक्टूबर 25, 2026

Donald Trump

अक्टूबर 25, 2026

Farooq Abdullah

अक्टूबर 25, 2026