---Advertisement---

क्या PM Modi और भारत से पंगा लेना Justin Trudeau को पड़ा भारी, G20 Summit के अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य पर दिखे अलग- थलग; जानें डिटेल

Justin Trudeau: कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो की ब्राजील में हो रहे G20 Summit की एक फोटो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: नवम्बर 19, 2024 6:27 अपराह्न | Updated: नवम्बर 19, 2024 9:43 अपराह्न

Justin Trudeau
Follow Us
---Advertisement---

Justin Trudeau: Canada के प्रधानमंत्री Justin Trudeau और भारत के बीच जारी विवाद किसी से छुपा नहीं है। बीते कई महीनों से भारत और कनाडा के रिश्ते सबसे निचले स्तर पर पहुंच गए है। बता दें कि PM Modi समेत दुनिया के कई बड़ी नेता ब्राजील में चल रहे G20 Summit में हिंसा लेने के लिए पहुंचे है, जहां कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो भी मौजूद रहे। इसी बीच ट्रूडो की एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है, जहां वह G20 सम्मेलन में अकेले बैठे नजर आ रहे है। वायरल फोटो के बाद कई तरह के सवाल खड़े हो रहे है कि क्या भारत और पीएम मोदी से जस्टिन ट्रूडो को पंगा लेना भारी पड़ गया है? और क्या उन्हें G20 सम्मेलन में अलग थलग कर दिया गया है?

कनाडा और भारत के रिश्तों में आई खटास

खालिस्तानी नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद से कनाडा और भारत के रिश्ते लगातार खराब होते चले गए। इसी दौरान Justin Trudeau ने भारत पर गंभीर आरोप लगाते हुए भारत पर निज्जर की हत्या का आरोप लगाया था। जिसके बाद भारत ने इसका विरोध किया था। बीते महीने विवाद इतना बढ़ गया था कि दोनों देशों ने अपने राजनयिकों को वापस बुला लिया था। कनाडा ने USA को भारत के कुछ मुख्य दस्तावेज भी बिना जानकारी के सौंप दिया था, जिसके बाद भारत ने इससे आपत्ति जताई थी।

क्या PM Modi और भारत से पंगा लेना Justin Trudeau को पड़ा भारी?

ब्राजील में जारी G20 Summit में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन से लेकर चीन के राष्ट्रपति शी जिंपिंग समेत दुनिया के कई नेताओं ने शिरकत की है। इस दौरान Justin Trudeau की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसे Rishi Bagree ने अपने एक्स हैंडल से शेयर किया है, जहां वह G20 Summit के अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य पर अकेले नजर आ रहे है। वहीं इससे जुड़ी जानकारी रखने वाले कई एक्सपर्ट का मानना है कि कनाडा द्वारा लगातार भारत पर हरदीप सिंह निज्जर की हत्या आरोप लगाए जा रहे है। वहीं भारत ने इन सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया था।

माना जा रहा कि Justin Trudeau के भारत पर बेबुनियाद आरोपों पर कई देश इत्तफाक नहीं रखते है। वहीं एक्सपर्टस का यह भी मानना है कि जी – 20 के सभी देशों के साथ भारत का संबंध काफी अच्छे है। इसके अलावा ट्रूडो की विदेश नीतियों पर भी कई तरह है सवाल खड़े हुए थे। जिससे माना जा रहा है कि G20 सम्मेलन के दौरान ट्रूडो अलग- थलग दिख रहे थे।

G20 Summit में दिखी भारत और अमेरिका की नजदीकियां Justin Trudeau के लिए चिंता का विषय?

गौरतलब है कि भारत और अमेरिका के रिश्ते लगातार सुधर रहे है। हरदीप सिंह निज्जर हत्या मामले में कनाडा हमेशा अमेरिका को लेकर आता रहा है। वहीं अब डोनाल्ड ट्रंप के नए राष्ट्रपति बनने के बाद भारत और अमेरिका के बीच नजदीकियां बढ़ रही है। मालूम हो कि PM Modi और ट्रंप एक अच्छे दोस्त है। जिसके बाद अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या भारत के साथ अमेरिका की बढ़ती नजदीकियां Justin Trudeau के लिए चिंता का विषय है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026