---Advertisement---

Holi in Pakistan: पाकिस्तान में होली मना रहे हिंदू छात्रों को पीटा, पुलिस पर भी गंभीर आरोप

Holi in Pakistan: पाकिस्तान के एक यूनिवर्सिटी में होली खेलने पर हिंदू छात्रों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।

Avatar of Ravi Ranjan Raja

By: Ravi Ranjan Raja

Published: मार्च 7, 2023 4:50 अपराह्न

Holi in Pakistan
Follow Us
---Advertisement---

Holi in Pakistan: पाकिस्तान स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी में सोमवार को होली खेल रहे हिंदू छात्रों पर हमला करने का मामला सामने आया है। इस्लामी जमीयत तुलबा (IJT) इस्लामिक छात्र संगठन ने हिंदू छात्रों के साथ मारपीट की है। हमले में कुल 15 छात्रों के घायल होने की सूचना है। हालांकि, इस्लामिक छात्र संगठन हमले की बात से इनकार कवर रहा है। घटना के बाद सोशल मीडिया पर मारपीट के कई वीडियो वायरल (Holi in Pakistan) हो रहे हैं।

हिंदू छात्रों पर हमला (Holi in Pakistan)

जानकारी के मुताबिक पंजाब यूनिवर्सिटी (Punjab University) के एक लॉ कॉलेज में करीब 30 से अधिक छात्र होली का त्योहार मनाने के लिए एक जगह पर जमा हुए थे। छात्रों की मानें तो इसके लिए उन्होंने कॉलेज प्रशासन से अनुमति भी ली थी। लेकिन इसके बाद छात्रों पर हमला कर दिया गया। छात्रों ने सुरक्षाबल भी मारपीट करने का आरोप लगाया है।

सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए मिली जानकारी

सिंध काउंसिल के जनरल सचिव काशिफ ब्रोही की मानें तो जब हिंदू छात्र होली खेल रहे थे तो वहां इस्लामिक संगठन के लोग आ गए। संगठन के लोगों ने उनके साथ मारपीट की। उन्होंने बताया कि एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन्हें होली मनाने की जानकारी मिली थी। इसके बाद ही वे भी वहां पहुंचे (Holi in Pakistan) थे।

ये भी पढ़ें: Pakistan Suicide Bombing में 8 पुलिसकर्मियों की मौत 10 घायल, बलूचिस्तान में सुरक्षाकर्मियों की वैन को बनाया निशाना

कुलपति ऑफिस के बाहर प्रदर्शन

काशिफ ब्रोही का कहना है कि घटना के बाद हिंदू छात्र कुलपति ऑफिस पहुंचे। इस दौरान छात्रों ने कार्यालय के बाहर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों ने आरोप लगाया कि वहां उपस्थित सुरक्षाकर्मियों ने उनके साथ मारपीट भी की। सुरक्षाकर्मियों ने करीब 6 छात्रों को एक वैन में बंद कर दिया जिससे वे विरोध-प्रदर्शन नहीं कर पाए।

पुलिस पर FIR नहीं दर्ज करने का आरोप

मारपीट में घायल छात्र खेत कुमार का कहना है कि हम सभी कुलपति कार्यालय के बाहर इस्लामिक संगठन IJT के कार्यकर्ताओं के बर्ताव का विरोध कर रहे थे। इसी दौरान वहां कॉलेज के सुरक्षाकर्मियों ने मारपीट की। खेत कुमार ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस के पास भी शिकायत करने पहुंचे लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं की गई।

कुलपति ने दिए जांच के आदेश

घटना को लेकर पंजाब यूनिवर्सिटी के प्रवक्ता खुर्रम शहजाद का कहना है कि हिंदू छात्रों को लॉन में होली खेलने की परमिशन (Holi in Pakistan) नहीं दी गई थी। उन्होंने बताया कि कुलपति ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं।

IJT के प्रवक्ता का बयान

मामले में इस्लामिक संगठन IJT के प्रवक्ता इब्राहिम शाहिद का भी बयान सामने आया है। शाहिद ने कहा कि इस्लामी जमीयत तुलबा संगठन से जुड़े किसी भी कार्यकर्ता ने मारपीट नहीं की है। उन्होंने कहा कि सोमवार को कॉलेज में कुरान पढ़ने के लिए सभा बुलाई गई थी। इसी सभा में भाग लेने के लिए वे सभी कार्यकर्ता कैंपस में मौजूद थे।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

नवम्बर 2, 2026

Benjamin Netanyahu

अक्टूबर 30, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 25, 2026

Houthis

अक्टूबर 25, 2026

Donald Trump

अक्टूबर 25, 2026

Farooq Abdullah

अक्टूबर 25, 2026