---Advertisement---

India-US Trade Deal से चीन, पाकिस्तान में हड़कंप, पीएम मोदी ने कर दिया बड़ा ऐलान; इन प्रमुख बिंदुओं पर लगी मुहर; समझे इसके मायने

India-US Trade Deal: भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील से कई देशों की नींद उड़ गई है। जिसमे पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत कई देश शामिल है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: फ़रवरी 7, 2026 11:36 पूर्वाह्न

India-US Trade Deal
Follow Us
---Advertisement---

India-US Trade Deal: भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील से कई देशों की नींद उड़ गई है। बताते चले कि अमेरिका ने भारत पर लगाए 50 प्रतिशत टैरिफ को खत्म करके केवल 18 प्रतिशत कर दिया है। जिससे पाकिस्तान, बांग्लादेश, चीन समेत कई देशों की नींद उड़ गई है। यह कहना गलत नहीं होगा कि भारत सुपरपावर बनने की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।

ट्रेड डील के बाद पीएम मोदी ने भी बड़ा ऐलान कर दिया है। गौरतलब है कि बीते कई महीनों से अमेरिका और भारत के बीच ट्रेड डील पर बातचीत हो रही थी पर किसी प्रकार की नतीजा सामने नहीं आ रहा था। लेकिन अब दोनों देशों की तरफ से इस ट्रेड डील पर मुहर लग गई है। माना जा रहा है कि इस फैसले से निर्यात, रोजगार और एमएसएमई सेक्टर को बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही भारत ने कृषि और डेयरी जैसे संवेदनशील क्षेत्रों की सुरक्षा बरकरार रखी है। चलिए आपको बताते है इससे जरूरी सभी अहम जानकारी।

India-US Trade Deal से इन क्षेत्रों को होगा जबरदस्त फायदा

संयुक्त राज्य अमेरिका-भारत की तरफ से जारी बयान में कई चीजों पर मुहर लगी हुई है। जारी बयान के अनुसार संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत आर्थिक सुरक्षा समन्वय को मजबूत करने पर सहमत हुए हैं ताकि आपूर्ति श्रृंखला की मजबूती और नवाचार को बढ़ावा दिया जा सके। इसके लिए तीसरे पक्ष की गैर-बाजार नीतियों से निपटने के लिए पूरक कार्रवाई की जाएगी, साथ ही आयात और निर्यात निवेश समीक्षा और निर्यात नियंत्रण पर सहयोग किया जाएगा।

भारत अगले 5 वर्षों में 500 अरब डॉलर के अमेरिकी ऊर्जा उत्पाद, विमान और विमान के पुर्जे, बहुमूल्य धातुएं, प्रौद्योगिकी उत्पाद और कोकिंग कोयला खरीदने का इरादा रखता है। भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट (जीपीयू) और डेटा केंद्रों में उपयोग होने वाली अन्य वस्तुओं सहित प्रौद्योगिकी उत्पादों में व्यापार में उल्लेखनीय वृद्धि करेंगे और संयुक्त प्रौद्योगिकी सहयोग का विस्तार करेंगे।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी अहम जानकारी

पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि भारत और अमेरिका के लिए बड़ी खुशखबरी! हमारे दोनों महान देशों के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते के ढांचे पर सहमति बन गई है। मैं राष्ट्रपति ट्रम्प को हमारे देशों के बीच मजबूत संबंधों के प्रति उनकी व्यक्तिगत प्रतिबद्धता के लिए धन्यवाद देता हूं।

यह ढांचा हमारी साझेदारी की बढ़ती गहराई, विश्वास और गतिशीलता को दर्शाता है। यह भारत के मेहनती किसानों, उद्यमियों, लघु एवं मध्यम उद्यमों, स्टार्टअप नवप्रवर्तकों, मछुआरों और अन्य लोगों के लिए नए अवसर खोलकर ‘मेक इन इंडिया’ को मजबूत करता है। इससे महिलाओं और युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार सृजित होगा। भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका नवाचार को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं और यह ढांचा हमारे बीच निवेश और प्रौद्योगिकी साझेदारी को और गहरा करेगा।

इंडिया-यूएस ट्रेड डील से पाकिस्तान, चीन में हड़कंप

गौरतलब है कि बीते कई महीनों से भारत और अमेरिका के रिश्तें निचले स्तर पर पहुंच चुके थे, लेकिन दोनों देशों के बीच हुई ट्रेड डील से कई क्षेत्रों में जबरदस्त फायदा होने की उम्मीद है। बता दें कि भारत और अमेरिका व्यापार समझौते के अगर प्रमुख बिंदु की बात करें तो अमेरिका ने टैरिफ 50 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया है।

30 ट्रिलियन डॉलर का बाजार भारतीय एमएसएमई , किसान और मछुआरों के एक गेमचेंजर साबित होगा। इसके अलावा महिलाओं और युवाओं लिए रोजगार के लाखों अवसर बनेंगे। दूध गेंहू, मक्का और पोल्ट्री सुरक्षित रखे गए है। गौरतलब है कि इस ट्रेड डील से चीन, पाकिस्तान, बांग्लादेश की नींद उड़ गई है। वहीं एक्सपर्ट का मानना है कि यह किसी गेमचेंजर से कम नहीं होगा।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

LPG Shortage

मार्च 30, 2026

RR Vs CSK IPL 2026

मार्च 30, 2026

PSL 2026

मार्च 30, 2026

US-Israel-Iran War

मार्च 30, 2026

Health

मार्च 30, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026