---Advertisement---

iPhone Trump Racist Glitch: वॉइस-टू-टेक्स्ट फीचर में racist कहने पर Donald Trump का नाम दिखने पर मचा बवाल; Apple ने दी प्रतिक्रिया

iPhone Trump Racist Glitch: iPhone के वॉइस-टू-टेक्स्ट फ़ीचर का इस्तेमाल करने और racist लिखने पर Donald Trump का नाम आ रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: फ़रवरी 26, 2025 5:16 अपराह्न

iPhone Trump Racist Glitch
Follow Us
---Advertisement---

iPhone Trump Racist Glitch: iPhone के वॉइस-टू-टेक्स्ट फ़ीचर का उपयोग करते हुए racist कहने पर ट्रंप लिखा हुआ आ रहा है, जिसके बाद से ही पूरी दुनिया में बवाल मच गया, हालांकि इसपर अब Apple ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। गौरतलब है कि इस गड़बड़ी के कई वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहे है, जिसके बाद इस मामले में अब Apple का जबाव सामने आया है और एप्पल ने अपनी गलती मानी है।

iPhone Trump Racist Glitch पर मचा बवाल

गौरतलब है कि iPhone मे इस गडबड़ी के बाद अब यूजर एप्पल को जमकर ट्रोल कर रहे है, iPhone Trump Racist Glitch पर एक यूजर ने लिखा कि “ठीक है, तो यह वास्तविक है, लेकिन, हर बार नहीं, उसने ऐसा पहली बार किया, फिर रुक-रुक कर किया। तो,

मैंने इसे रिकॉर्ड किया। ऐप्पल वॉयस टू टेक्स्ट स्विच करने से पहले नस्लवादी संक्षेप में ट्रम्प को दिखाता है। अजीब”। एक और यूजर ने लिखा कि

“प्रमुख घोटाला ब्रेकिंग! Apple iPhones में अब नस्लवादी शब्द की जगह ट्रंप“! गौरतलब है कि इसके बाद से लगातार पूरी दुनिया में यह चर्चा का विषय है।

इस मामले पर Apple ने दी प्रतिक्रिया

गौरतलब है कि बढ़ते मामले को देखते हुए iPhone Trump Racist Glitch पर Apple ने भी इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। ट्वीकटाउन के अनुसार एक ईमेल बयान में, Apple ने कहा कि वह वर्तमान में एक समाधान पर काम कर रहा है। यह गड़बड़ी वायरल हो गई क्योंकि कई सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने इस ख़ासियत की ओर इशारा करते हुए वीडियो साझा किए। ऐप्पल के अनुसार, गड़बड़ी इसलिए होती है क्योंकि फीचर को पावर देने वाले वाक् पहचान मॉडल कभी-कभी ध्वन्यात्मक ओवरलैप के साथ शब्दों को प्रदर्शित कर सकते हैं जब तक कि मॉडल से आगे का विश्लेषण नहीं किया जा सकता है और सही शब्द प्रदर्शित नहीं किया जा सकता है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

8th Pay Commission

अप्रैल 30, 2026

Bhagwant Mann

अप्रैल 30, 2026

Jammu-Srinagar Vande Bharat Train

अप्रैल 30, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 30, 2026

OnePlus Realme

अप्रैल 30, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 30, 2026