---Advertisement---

Iran India Relations: ईरानी विदेश मंत्री का भारत दौरा रद्द, 2 सेकंड के वीडियो क्लिप ने बढ़ा दी मुश्किलें

Iran India Relations: ईरान के विदेश मंत्री हुसैन आमिर अब्दुल्लाहियान मार्च के महीने में रायसीना डायलॉग में भाग लेने भारत के दौरे पर आने वाले थे। ऐसे में अब उनका दौरा रद्द कर दिया गया है। अगले महीने 3 वा 4 मार्च को रायसीना डायलॉग का आयोजन दिल्ली में किया गया था। वहीं उनके इस ...

Read more

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: फ़रवरी 17, 2023 11:28 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Iran India Relations: ईरान के विदेश मंत्री हुसैन आमिर अब्दुल्लाहियान मार्च के महीने में रायसीना डायलॉग में भाग लेने भारत के दौरे पर आने वाले थे। ऐसे में अब उनका दौरा रद्द कर दिया गया है। अगले महीने 3 वा 4 मार्च को रायसीना डायलॉग का आयोजन दिल्ली में किया गया था। वहीं उनके इस दौरे के रद्द होने के पीछे एक छोटा सा वीडियो क्लिप बताया जा रहा है। ऐसे में पूरा मामला क्या है आइए सिलसिलेवार तरीके से समझते हैं।

2 सेकंड के वीडियो क्लिप की वजह से दौरा हुआ रद्द

एक बड़े मीडिया चैनल के मुताबिक ईरान के विदेश मंत्री हुसैन आमिर अब्दुल्लाहियान ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन के एक प्रमुख थिंक टैंक कार्यक्रम में शामिल होने दिल्ली आ रहे थे। तभी ईरान की एक महिला ने उनकी तस्वीर के साथ बाल कटवाते हुए विरोध प्रदर्शन किया और और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बता दें कि पिछले साल सितंबर के महीने में ईरान की जेल में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इस महिला की मौत को लेकर पूरे ईरान में विरोध प्रदर्शन चल रहा है। ईरान में काफी महिलाएं सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रही है। ऐसे में विरोध को बढ़ता देख विदेश मंत्री ने अपना दौरा रद्द कर दिया है।

Also Read: LTTE Leader Prabhakaran अभी मरा नहीं है! तमिलनाडु के नेता का दावा- वह जिंदा है और जल्द सामने आएगा

छोटे से वीडियो क्लिप ने मचाया बवाल

रायसीना डायलॉग को लेकर अभी कुछ दिनों पहले एक प्रमोशनल वीडियो जारी किया गया था। इस वीडियो में कार्यक्रम से संबंधित सभी तरह की जानकारी दी गई थी। इस वीडियो में ईरानी महिला का विदेश मंत्री की तस्वीर के साथ बाल कटवाते हुए छोटा सा क्लिप दिख गया है। इस छोटे से वीडियो क्लिप के आने के बाद वहां के सरकार की नाराजगी भी देखने को मिली हैं। इस वीडियो को लेकर ईरानी दूतावास भी काफी नाराज है जो विदेश मंत्री को भारत भेजने की तैयारी कर रहा था। वहीं अब यह वीडियो विदेश मंत्रालय तक भी पहुंच गया है, जहां इस शॉट को हटाने का निर्देश दिया गया है।

ये भी पढ़ें: Adani Group ने इन कंपनियों के शेयरों को SBI के पास रखा गिरवी, निवेशकों में मचा हड़कंप

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

नवम्बर 2, 2026

Benjamin Netanyahu

अक्टूबर 30, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 25, 2026

Houthis

अक्टूबर 25, 2026

Donald Trump

अक्टूबर 25, 2026

Farooq Abdullah

अक्टूबर 25, 2026