---Advertisement---

Imran khan: क्या इमरान खान करेंगे चौथी शादी ? इस पाकिस्तानी हसीना ने सरेआम किया इश्क का इजहार

Imran khan: क्या इमरान खान चौथी बार शादी करेंगे ? ऐसा इसलिए क्योंकि पाकिस्तान से ताल्लुक रखने वाली एक हसीना ने सरेआम इमरान खान से इश्क का इजहार किया है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: मई 30, 2023 6:16 अपराह्न

Imran khan
Follow Us
---Advertisement---

Imran khan: पाकिस्‍तान में 9 मई को हुई हिंसा के बाद से पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। एक तरफ जहां इमरान खान पर जेल जाने की तलवार लटक रही है तो वहीं दूसरी तरफ उनकी पार्टी PTI पर भी बैन होने का खतरा मंडरा रहा है। इसी बीच क्या इमरान खान चौथी बार शादी करेंगे ? ऐसा इसलिए क्योंकि पाकिस्तान से ताल्लुक रखने वाली एक हसीना ने सरेआम इमरान खान से इश्क का इजहार किया है।

चर्चित टिकटॉकर ने किया इश्क का इजहार

इमरान खान से इश्क का इजहार ब्रिटेन की चर्चित टिकटॉकर जिया खान ने किया है। वह इमरान की चौथी बीवी बनना चाहती हैं। दरअसल जिया खान का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें कहते सुना जा सकता है कि वह इमरान खान की बुशरा बीबी से शादी को तुड़वाना चाहती हैं और उनकी चौथी पत्‍नी बनना चाहती हैं। उन्हें इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि इमरान खान की उम्र 70 साल है।

इमरान खान को अब फिर ग्‍लैमर की जरुरत

जिया खान का दावा है कि इमरान खान को एक बार फिर ग्‍लैमर की जरुरत है, जो उनके अंदर है। उन्‍होंने कहा कि इमरान खान ने पहले ग्‍लैमरस जेमिमा खान से शादी की, इसके बाद पत्रकार रेहम खान से और फिर धार्मिक महिला बुशरा बीबी से शादी की। अब उन्‍हें फिर से ग्‍लैमर की जरूरत है। बताते चलें कि इमरान खान ने अभी तक 3 शादियां की हैं।

ये भी पढ़ें: Pakistan Crises: सिंध के पूर्व गवर्नर ने दिया Imran Khan को एक और झटका, प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताई साथ छोड़ने की वजह

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

नवम्बर 2, 2026

Benjamin Netanyahu

अक्टूबर 30, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 25, 2026

Houthis

अक्टूबर 25, 2026

Donald Trump

अक्टूबर 25, 2026

Farooq Abdullah

अक्टूबर 25, 2026