---Advertisement---

जानिए चीन का Spy Balloon कैसे चुरा रहा था राज, अमेरिका ने खोल के रख दी दुनिया के सामने सारी पोल

Spy Balloon: अमेरिका ने चीनी जासूसी गुब्बारे को मार गिराया । गुब्बारे के गिराए जाने के बाद चीन की बौखलाहट सामने आई है। चीन ने आपने खुफिया गुब्बारे को लेकर अमेरिका को धमकी तक दे डाली है । वहीं अब अमेरिका ने इस जासूसी गुब्बारे को लेकर राज खोले हैं। अमेरिका ने इस जासूसी गुब्बारा ...

Read more

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: फ़रवरी 10, 2023 10:56 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Spy Balloon: अमेरिका ने चीनी जासूसी गुब्बारे को मार गिराया । गुब्बारे के गिराए जाने के बाद चीन की बौखलाहट सामने आई है। चीन ने आपने खुफिया गुब्बारे को लेकर अमेरिका को धमकी तक दे डाली है । वहीं अब अमेरिका ने इस जासूसी गुब्बारे को लेकर राज खोले हैं। अमेरिका ने इस जासूसी गुब्बारा के कम्युनिकेशन सिग्नल्स को इकट्ठा किया और रिसर्च किया है। अमेरिका की मानें तो चीन ने यह गुब्बारा 40 से अधिक देशों पर निगरानी करने के लिए छोड़ा था। ऐसे में अमेरिका ने समय रहते अपने फाइटर प्लेन की मदद से रविवार को मार गिराया।

अमेरिका कर रहा 40 देशों से संपर्क

चीन के जासूसी गुब्बारे को लेकर अमेरिकी विदेश विभाग की तरफ से कहा गया है कि ” हमें पता है कि चीन ने अपने गलत इरादे की वजह से अमेरिका सहित 40 देशों में अपने जासूसी गुब्बारे को छोड़ रखा है। अमेरिका जल्द से जल्द उन 40 देशों से संपर्क बना रहा है और उनसे इस गुब्बारे को लेकर बातचीत भी करेगा। अगर चीन फिर से इस तरह को हरकत करता है तो अमेरिका भी शांत बैठने वाला नहीं है। इस गुब्बारे को गिराने के बाद अमेरिका की तैयारी पीएलए से जुड़ी चीनी संस्थाओं पर कार्रवाई करने की है क्योंकि अमेरिका उन्हें भी खत्म करना चाहता है जिन्होंने जासूसी गुब्बारे की घुसपैठ करने में मदद की।

ये भी पढ़ेंः Chinese Apps Banned: भारत सरकार का चीन पर डिजिटल अटैक, ड्रैगन से कनेक्शन रखने वाली 232 ऐप्स को किया बैन

चीन आरोपों से कर रहा इनकार

चीन ने अपने इस जासूसी गुब्बारे को लेकर कहा है कि ” गुब्बारा हमारा था लेकिन हमने इसे निगरानी करने के लिए नहीं छोड़ा था। चीन का कहना है कि यह मौसम विभाग की तरफ से भेजा गया था, जो अपना रास्ता भटककर अमेरिका के बोर्डर के पास पहुंच गया था। लेकिन अमेरिका की तरफ से इसे मार गिराना अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है।

ये भी पढ़ेंः 14 लाख में बिक गई डेढ़ करोड़ की Porsche Panamera कार, खरीदारों की लगी भीड़ के बाद कंपनी ने मांगी माफी

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Donald Trump

जून 18, 2026

PM modi

जून 17, 2026

US-Iran-Deal

जून 16, 2026

US-Iran Deal

जून 15, 2026

Donald Trump

जून 14, 2026

US-Iran Deal

जून 13, 2026