---Advertisement---

Mexico News: सेना ने किया ड्रग माफिया एल मेंचो का खात्मा, भारतीय दूतावास ने इंडियन्स के लिए जारी की एडवाइजरी; जानें पूरी खबर

Mexico News: मेक्सिको की सेना और स्पेशल फोर्सेस ने दुनिया के सबसे बड़े ड्रग माफिया एल मेंचो को मार दिया। इसके बाद देशभर में हिंसक प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। ऐसे में भारतीय दूतावास ने इंडियन्स के लिए एडवाइजरी जारी की है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 23, 2026 11:53 पूर्वाह्न

Mexico News
Follow Us
---Advertisement---

Mexico News: ड्रग्स की दुनिया का सबसे बड़ा नाम यानी ड्रग माफिया एल मेंचो को मेक्सिको सेना ने रविवार को मार गिराया। मेक्सिको की सेना ने बताया, सीजेएनजी यानी जलिस्को न्यू जनरेशन कार्टेल का बड़े लीडर की टापालपा शहर में सेना के साथ झड़प हुई और मेक्सिको सिटी ले जाते वक्त 59 वर्षीय ड्रग माफिया की मौत हो गई। इसके बाद देशभर में हिंसा और प्रदर्शन का सिलसिला शुरू हो गया। ऐसे में अमेरिका, कनाडा और भारतीय दूतावास ने मेक्सिको में रह रहे भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी की है। साथ ही इंडियंस के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है।

Mexico News: भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स यानी ट्विटर पर मेक्सिको में भारतीय दूतावास ने इंडियंस के लिए सतर्कता बरतने की अपील की गई। भारतीय दूतावास ने कहा, ‘मेक्सिको में सिक्योरिटी ऑपरेशन चल रहे हैं और उससे जुड़ी सड़कें जाम हैं और क्रिमिनल एक्टिविटी हो रही है, इसलिए जलिस्को स्टेट (प्यूर्टो वालार्टा, चपाला और ग्वाडलहारा के इलाके), तमाउलिपास स्टेट (रेनोसा और दूसरी म्युनिसिपैलिटी के इलाके), मिचोआकन स्टेट, गुएरेरो स्टेट और न्यूवो लियोन स्टेट के इलाकों में रहने वाले भारतीय नागरिकों को अगली सूचना तक वहीं रहना चाहिए।’

ऐसे में भारतीय नागरिकों को कुछ खास कार्य करने की हिदायत दी गई है। कानून लागू करने वाली एक्टिविटी वाले इलाकों में जाने से बचें। अपने आस-पास का ध्यान रखें। शेल्टर ढूंढें और अपने शेल्टर के बाहर गैर-ज़रूरी मूवमेंट कम करें। अपडेट के लिए लोकल मीडिया पर नज़र रखें। लोकल अधिकारियों के निर्देशों का पालन करें और इमरजेंसी में 911 पर कॉल करें। भीड़ से बचें। अपने परिवार और दोस्तों को फ़ोन, टेक्स्ट और सोशल मीडिया के ज़रिए अपनी लोकेशन और सेहत के बारे में बताते रहें।

मेक्सिको सेना ने बड़े ड्रग माफिया को मार गिराया

मालूम हो कि दुनिया का सबसे बड़ा ड्रग माफिए एल मेंचो, जिसका नाम नेमेसियो ओसेगुएरा सर्वेंटेस था, उस पर लगभग 15 मिलियन अमेरिकी डॉलर का इनाम भी घोषित था। एल मेंचो को मेक्सिको का सबसे खतरनाक अपराधी माना जाता था। एल मेंचो बीते कई सालों से ड्रग का बिजनेस चला रहा था, जिसका प्रभाव अमेरिका, कनाडा समेत यूरोप के कई हिस्सों में भी देखने को मिलता था। एल मेंचो का काम ड्रग्स बनाना और बेचना, लोकल बिजनेस से जबरदस्ती वसूली करना और देश भर के समुदायों को डराना-धमकाना शामिल था। ऐसे में मेक्सिकों की सेना और स्पेशल फोर्सेस ने एक खास ऑपरेशन के तहत उसे मार गिराया।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 12, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026