---Advertisement---

Pakistan Strikes Afghanistan: रमजान में पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में किए हवाई हमले, दर्जनों बेगुनाह लोग मारे गए; तालिबान सरकार ने दिया चौंकाने वाला बयान

Pakistan Strikes Afghanistan: पाकिस्तान ने रविवार को अफगानिस्तान के 2 प्रांतों में हवाई हमले किए। इसमें कई दर्जन बेगुनाह लोग मारे गए। तालिबान सरकार ने हमलों की निंदा करते हुए बड़ा बयान दिया।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 22, 2026 11:13 पूर्वाह्न

Pakistan Strikes Afghanistan
Follow Us
---Advertisement---

Pakistan Strikes Afghanistan: पवित्र महीने रमजान में पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई किए। ‘India Today’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान एयर फोर्स ने रविवार को दो अफगान प्रांतों में आतंकवादियों के ठिकानों को खत्म किया। इस दौरान कई बेगुनाह लोग मारे गए, जिसमें महिलाएं और बच्चें भी शामिल हैं। पाकिस्तान ने इस अफगानिस्तान पर किए इन हमले को टारगेट स्ट्राइक बताया। रिपोर्ट में बताया गया है कि एक ही परिवार के करीब 17 लोग हमले में मारे गए। साथ ही बड़ी संख्या में लोग घायल हुए।

Pakistan Strikes Afghanistan: इस्लामाबाद सरकार ने दिया यह बयान

रिपोर्ट के अनुसार, इस्लामाबाद सरकार ने अफगान-आधारित आतंकवादी ग्रुप्स को निशाना बनाया, जिन्हें वह हाल के आत्मघाती हमलों के लिए दोषी मानता है। पाकिस्तान के सूचना मंत्री अत्ताउल्लाह तरार ने हमले की पुष्टि की और पिछले हफ्ते रमजान शुरू होने के बाद से हुए तीन हमलों का जिक्र किया। उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तान ने इंटेलिजेंस के आधार पर बॉर्डर इलाके में पाकिस्तानी तालिबान और उसके साथियों के सात आतंकवादी कैंप और ठिकानों को चुनकर निशाना बनाया है।’

पाकिस्तान के सूचना मंत्री ने कहा, ‘पाकिस्तान ने इस्लामिक स्टेट ग्रुप से जुड़े एक ग्रुप को भी निशाना बनाया, जिसने हाल ही में इस्लामाबाद में एक मस्जिद पर हुए हमले की जिम्मेदारी ली थी, जिसमें 31 लोग मारे गए थे और 160 से अधिक घायल हुए थे। यह 2008 में मैरियट होटल में हुए बम धमाके के बाद इस्लामाबाद पर हुए सबसे खतरनाक हमलों में से एक था।’

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर हमला किया, तो तालिबान ने दिया चौंकाने वाला बयान

उधर, अफगानिस्तान सरकार के स्पोक पर्सन जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा, ‘पिछली रात, उन्होंने नंगरहार और पक्तिका प्रांतों में हमारे आम नागरिकों पर बमबारी की, जिसमें महिलाओं और बच्चों समेत दर्जनों लोग मारे गए और घायल हुए। पाकिस्तानी जनरल ऐसे अपराधों से अपने देश की सुरक्षा कमजोरियों की भरपाई करते हैं।’

अफगान रक्षा मंत्रालय ने रविवार को हुए हमलों की निंदा करते हुए कहा कि उन्होंने नंगरहार और पक्तिका के सीमावर्ती प्रांतों में एक धार्मिक स्कूल और घरों को निशाना बनाया, जिसके कारण महिलाओं और बच्चों सहित दर्जनों लोग मारे गए और घायल हुए।’

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 12, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026