---Advertisement---

बलूचियों के बाद तालिबानियों के निशाने पर Pakistan! TTP ने दर्जनों सैनिकों को उतारा मौत के घाट; अब क्या करेंगे PM शहबाज?

Pakistan Taliban News: खबर है कि टीटीपी ने अचूक निशाना लगाते हुए पाकिस्तानी सेना के दर्जनों जवानों को मौत के घाट उतार दिया है। बलूचियों के बाद अब तालिबानी लड़ाके भी पीएम शहबाज शरीफ के लिए सिरदर्द बन रहे हैं और मुश्किलों का दौर पैदा कर रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 30, 2025 5:00 अपराह्न

Pakistan Taliban News
Follow Us
---Advertisement---

Pakistan Taliban News: पड़ोसी मुल्क तो चौतरफा घिरता जा रहा है। अभी हाल ही में भारत से मुंह की खाने के बाद पाकिस्तान को बलूचियों ने भी धोया था। अब अगली बारी तहरीक-ए-तालिबान (TTP) की है जो पड़ोसी मुल्क पर कहर बनकर बरस रहा है। पाकिस्तान तालिबान न्यूज के मुताबिक टीटीपी ने लगभग दर्जन भर पाकिस्तानी सैनिकों को मौत के घाट उतार दिया है। Pakistan Taliban News से जुड़ा ये पूरा वाकया दक्षिणी वजीरिस्तान के अंगूर अड्डा में स्थित एक चेक पोस्ट पर हमले के दौरान हुआ है। तालिबानियों की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि भी की गई है जिसके बाद पाकिस्तान मुश्किलों के दल-दल में फंसता नजर आ रहा है। अब सवाल है कि चौतरफा पिट रहे पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ इस चुनौती से कैसे पार पाएंगे।

TTP ने दर्जनों पाकिस्तानी सैनिकों को उतारा मौत के घाट!

खबरों के मुताबिक तहरीक-ए-तालिबान के लड़ाके पाकिस्तानियों पर कहर बनकर बरसे हैं। इसी क्रम में TTP ने दक्षिणी वजीरिस्तान के अंगूर अड्डा में ड्रि निश्तर चेक पोस्ट पर हमला कर दर्जनों पाकिस्तानी सैनिकों को मारने का दावा किया है। टीटीपी का दावा है कि इस हमले में एक दर्जन से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं जो पाकिस्तान के लिए बड़ा झटका है। एक ओर पड़ोसी मुल्क भारत से ऑपरेशन सिंदूर के दौरान बुरी तरह से पिटा था। दूसरी ओर तालिबानियों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान को झटका दे दिया। हालांकि, इस पूरे Pakistan Taliban News से जुड़े इस प्रकरण को पड़ोसी मुल्क को थोड़ा खारिज कर रहा है। पाकिस्तान ने 4 सैनिकों के मारे जाने और 7 के घायल होनी की बात स्वीकारी है। इसका मतलब ये स्पष्ट है कि टीटीपी ने बड़ी सेंधमारी कर पड़ोसी मुल्क को झटका दे दिया है।

बलूचिस्तान पहले ही PM शहबाज शरीफ के लिए बना है सिरदर्द!

मालूम हो कि आजादी की मांग कर रहा बलूचिस्तान पहले ही पीएम शहबाज के लिए सिरदर्द बना है। इससे पहले जब भारत-पाकिस्तान के बीच तगड़ा तनाव था, तब बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने कई बार पाकिस्तानी सैनिकों को नुकसान पहुंचा था। इससे इतर कई ऐसे मौके देखने को मिले हैं, जब बलूची पाकिस्तानी पीएम के नाक में दम कर चुके हैं। ऐसे में चौतरफा घिरे पीएम शहबाज शरीफ के लिए ये परीक्षा का दौर है। अब देखना दिलचस्प होगा कि आतंक का आका पाकिस्तान इस चुनौती से कैसे उभरता है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026