---Advertisement---

Pakistan Train Hijack: बड़ी खबर! ट्रेन हाईजैक के बाद बलोच आर्मी का पाकिस्तानी सेना को अल्टीमेटम; अस्पतालों में इमरजेंसी लागू, जानें पूरी डिटेल

Pakistan Train Hijack: पाकिस्तान के क्वैटा में एक बड़ा आतंकी हमला हुआ है, जहां बीएलए ने एक ट्रेन को हाईजैक कर लिया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 11, 2025 5:50 अपराह्न

Pakistan Train Hijack
Follow Us
---Advertisement---

Pakistan Train Hijack: बीएलए यानि बलूच लिबरेशन आर्मी ने एक पेसेंजर ट्रेन को हाईजैक कर लिया है, जहां बीएलए ने करीब 500 यात्रियों को बंधक बना लिया है, साथ ही बीएलए ने 6 सैनिकों की हत्या करने का दावा किया है, जिसके बाद आसपास के अस्पतालों में सरकार ने इमरजेंसी लागू कर दिया है, इसके अलावा Pakistan Train Hijack करने के बाद Baloch Liberation Army ने पाकिस्तानी सेना को कड़ी चेतावनी देते हुए किसी भी सैन्य अभियान चलाने पर यात्रियों की हत्या करने की बात कही है।

ट्रेन हाईजैक के बाद बलोच आर्मी का पाकिस्तानी सेना को अल्टीमेटम

रिपोर्ट के अनुसार जाफर एक्सप्रेस 400 से अधिक यात्रियों को लेकर ट्रेन बलूचिस्तान प्रांत के क्वेटा से खैबर पख्तूनख्वा के पेशावर जा रही थी, तभी उस पर हमला हुआ। वहीं खबर यह भी सामने आ रही है कि बलूच लिबरेशन आर्मी ने 6 सैनिकों को भी मार गिराया है। वहीं बलोच आर्मी ने पाकिस्तानी सेना को अल्टीमेटम देते हुए किसी भी सैन्य गतिविधि करने पर जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है। रिपोर्ट के मुताबिक बीएलए ने कहा कि अगर पाकिस्तानी सेना किसी भी सैन्य अभियान का प्रयास करती है तो परिणाम भयावह होंगे और सभी बंधंकों को मार गिरा दिया जाएगा।

पाकिस्तान सरकार ने क्वैटा के सभी सरकारी अस्पतालों में लागू की इमरजेंसी

बता दें कि इस खबर के बाद से ही पाकिस्तान सरकार एक्शन मोड में आ गई है, इसी बीच पाकिस्तानी सरकार ने क्वैटा के सभी सरकारी अस्पतालों में इमरजेंसी लागू कर दिया है। इसके अलावा पाकिस्तानी सुरक्षा बल घटना स्थल पर पहुंच चुके है, साथ ही पाकिस्तानी सेना की तरफ से जवाबी कार्रवाई चल रही है। वहीं आतंकवादियों ने सेना के हमले को पूरी तरह से विफल करने का दावा किया है। वहीं इस हमले में 6 सैनिकों के भी मारे जानें की खबर है। सूत्रों के मुताबिक यात्रियों से भी किसी प्रकार का संपर्क नहीं हो पाया है, इसके अलावा दावा यह भी किया जा रहा है कि हमले में कई यात्री भी घायल हुए है।

कौन है बलूच लिबरेशन आर्मी?

आपको बता दें कि बलूच लिबरेशन आर्मी का गठन 1970 में हुआ था। पाकिस्तान, ब्रिटेन और अमेरिका ने इस लिबरेशन आर्मी को आतंकी संगठन घोषित कर दिया है। बीएलए लगातार अलग मुल्क की मांग करता रहा है, और समय -समय पर वह ऐसे हमले करता आया है, इससे पहले भी इसी ट्रेन में बम धमाके हुए थे। जिसमे करीब 26 लोगों की मौत हो गई थी।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Navratri 2026

अक्टूबर 13, 2026

Rashifal 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 12, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 12, 2026