---Advertisement---

G20 Summit 2023: भारत द्वारा G-20 की सफल बैठक करने पर पाकिस्तानियों का छलका दर्द, बोले- दुनिया ने हमें किया साइडलाइन

G20 Summit 2023: कई पाकिस्तानियों ने कहा है कि भारत ने इस आयोजन को करके दुनिया में अपनी सकारात्मक छवि का विस्तार किया है। वह कहते हैं कि पाकिस्तान की विदेश नीति इतनी खराब है कि यहां सऊदी के शहजादे भी नहीं आए।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: सितम्बर 14, 2023 5:52 अपराह्न

G 20
Follow Us
---Advertisement---

G20 Summit 2023: भारत ने जी-20 बैठक सफलतापूर्वक सम्पन्न कर ली है। दुनिया के तमाम देशों के शीर्ष नेता भारत आकर वापस अपने वतन लौट चुके हैं। ऐसे में इस समय पाकिस्तानी नागरिकों की जी-20 बैठक पर टिप्पणी आई है। उन्होंने एक भारतीय न्यूज एजेंसी से बात करते हुए कहा है कि जिस समय हमारा (पाकिस्तान) देश अपनी अर्थव्यवस्था को बचाने की लड़ाई लड़ रहा है। ऐसे में हमारा पड़ोसी देश भारत दुनिया के शीर्ष 20 देशों को अपने घर बुलाकर उनकी मेहमाननवाजी कर रहा है। 

पूरी दुनिया में भारत की अच्छी तस्वीर गई

पाकिस्तानी कहते हैं कि दुनिया के इतने बड़े-बड़े देश जब किसी देश में जाते हैं तो निश्चित तौर पर उस देश को इसका फायदा मिलता है। वह कहते हैं कि सऊदी अरब के शहजादे भी भारत गए थे। जबकि उन्हें पाकिस्तान सरकार ने कई बार बुलाया था मगर वह हमारे यहां नहीं आए। दुनिया के बड़े देश के नेताओं के साथ जो भारत के प्रधानमंत्री की तस्वीर आई है। उससे पूरी दुनिया में भारत की छवि सुधरी है। 

की पाकिस्तान की विदेश नीति की आलोचना

वहीं एक शख्स कहते हैं कि पाकिस्तान की गलत विदेश नीतियों के कारण आज पिछले 5-6 सालों में हमारी अर्थव्यवस्था तेजी से गिरी है और हमारे देश की कानून व्यवस्था खराब हुई है। जिस कारण पूरी दुनिया ने हमें साइडलाइन कर दिया है। यह भारत के लिए बड़े सम्मान की बात है कि दुनिया के शीर्ष 20 नेता उसके देश में आए। 

गौरतलब है कि भारत ने बीते 9-10 सितंबर को दिल्ली में जी-20 बैठक की अध्यक्षता की थी। इस बैठक में अमेरिका, ब्रिटेन, जापान, इटली और कनाडा सहित पूरी दुनिया के शीर्ष 20 नेताओं ने हिस्सा लिया था। इस बैठक में रूस व चीन के शीर्ष नेताओं को भी आमंत्रित किया गया था मगर उन्होंने इसमें हिस्सा नहीं लिया और अपने प्रतिनिधिमंडल को भेजा था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mohsin Naqvi Bangladesh Visit

मई 7, 2026

America-Iran Tension

मई 7, 2026

Operation Sindoor

मई 7, 2026

Operation Sindoor

मई 6, 2026

Donald Trump

मई 6, 2026

Babar Azam

मई 5, 2026