---Advertisement---

PM Modi Italy Visit: भारत-इटली रणनीतिक साझेदारी का नया अध्याय! पीएम मोदी संग मेलोनी की सेल्फी ने इंटरनेट पर मचाई हलचल; देखें

PM Modi Italy Visit: विदेश दौरे के अंतिम पड़ाव पर रोम पहुंचे पीएम मोदी का जॉर्जिया मेलोनी ने गर्मजोशी से स्वागत किया। मेजबान देश की पीएम ने एक सेल्फी भी पोस्ट की है जिसको लेकर इंटरनेट पर हलचल मची है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 20, 2026 10:43 पूर्वाह्न

PM Modi Italy Visit
Follow Us
---Advertisement---

PM Modi Italy Visit: प्रधानमंत्री का विदेश दौरा अंतिम पड़ाव पर है। वे इटली की राजधानी रोम पहुंचे जहां मेजबान देश की पीएम ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। जॉर्जिया मेलोनी ने पीएम मोदी संग सेल्फी क्लिक कर अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से साझा किया। इस सेल्फी ने दुनिया भर में इंटरनेट पर हलचल मचा रखी है। दावा किया जा रहा है कि पीएम मोदी का इटली दौरा भारत-इटली के बीच रणनीतिक साझेदारी का नया अध्याय लिखेगा। दोनों देशों के बीच कुछ अहम समझौते हो सकते हैं जो वैश्विक तनाव के बीच देशवासियों के लिए राहत भरी खबर है।

पीएम मोदी संग मेलोनी की सेल्फी ने इंटरनेट पर मचाई हलचल!

इटली दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी की मेजबान देश की प्रधानमंत्री मेलोनी ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

जॉर्जिया मेलोनी के आधिकारिक एक्स हैंडल से एक सेल्फी पोस्ट की गई। इस सेल्फी में पीएम मोदी और मेलोनी नजर आ रहे हैं। मेजबान देश की पीएम लिखती हैं ‘रोम में आपका स्वागत है मेरे दोस्त।’ मेलोनी का ये छोटा सा कैप्शन दोनों नेताओं के बीच गहरे मित्रता जुड़ाव को दर्शाता है। पीएम मोदी क इटली विजिट से आई इस सेल्फी ने दुनिया भर में इंटरनेट पर हलचल मचा रखी है। 3 मिलियन से ज्यादा यूजर्स इसे देख चुके हैं, जबकि 1.60 लाख से अधिक यूजर्स ने सेल्फी को लाइक किया है। यूजर्स भर-भरकर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं जिसकी खूब चर्चा है।

भारत-इटली रणनीतिक साझेदारी का नया अध्याय!

भारतीय प्रधानमंत्री के इटली दौरे को लेकर तमाम तरह की बातें कही जा रही हैं। विश्व में जारी उठा-पटक के बीच पीएम मोदी का इटली दौरा कई संभावनाओं की ओर इशारा कर रहा है। दावा किया जा रहा है कि इस दौरे से भारत-इटली के बीच रणनीतित साझेदारी का नया अध्याय लिखा जा सकेगा। दोनों देशों के बीच कुछ अहम समझौते होने की उम्मीद भी है जो भारत के लिहाज से फायदेमंद साबित हो सकता है। यही वजह है कि दुनिया की नजरें पीएम मोदी के इटली दौरे पर टिकीं हैं। इसका हासिल क्या होगा इसका जवाब भविष्य के गर्भ में छिपा है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

मई 20, 2026

Bhagwant Mann

मई 20, 2026

Indian Railways

मई 20, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 20, 2026

NEET-UG Paper Leak Case

मई 20, 2026

Mohan Yadav

मई 20, 2026