---Advertisement---

Shahid Afridi ने फिर उगला कश्मीर को लेकर जहर, पाकिस्तानी सेना को लेकर कही बड़ी बात

Shahid Afridi: पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने एक बार फिर कश्मीर को लेकर जहर उगला है। वो अक्सर अपने भारत विरोधी बयानों को लेकर चर्चाओं में बने रहते हैं। ऐसी ही आजकल पाकिस्तान के राजनीतिक हालातों को लेकर एक टीवी शो में चर्चा कर रहे थे। अपनी सेना की तारीफ करते हुए कहा ...

Read more

Avatar of Hemant Vatsalya

By: Hemant Vatsalya

Published: मई 17, 2023 12:06 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Shahid Afridi: पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने एक बार फिर कश्मीर को लेकर जहर उगला है। वो अक्सर अपने भारत विरोधी बयानों को लेकर चर्चाओं में बने रहते हैं। ऐसी ही आजकल पाकिस्तान के राजनीतिक हालातों को लेकर एक टीवी शो में चर्चा कर रहे थे। अपनी सेना की तारीफ करते हुए कहा हमें अपनी सेना के साथ खड़ा रहना होगा, नहीं तो इस मुल्क का वजूद कश्मीर और फिलिस्तीन की तरह हो जाएगा। अपने देश की तुलना कश्मीर और फिलिस्तीन से कर उसने बिना भारत का नाम लिए निशाना साधा।

मुल्क के हालातों पर बोले अफरीदी

पाकिस्तान के इस बिगड़ैल क्रिकेटर का क्रिकेट की तरह ही विवादित बयानों से बड़ा नाता रहा है। गाहे-बगाहे राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय राजनीतिक मामलों, राजनेताओं पर ओछी टिप्पणियां करते रहते हैं। ऐसी ही एक चर्चा में पाकिस्तान के टीवी चैनल पर बात करते हुए मुल्क के हालातों पर चर्चा करते हुए कश्मीर की तुलना फिलिस्तीन और पाकिस्तान से कर दी। वहां के एक टेलिविजन पर चर्चा करते हुए शाहिद अफरीदी ने कहा कि ‘मुझे आजतक समझ नहीं आया कि सियासतदानों का जो रोल है वो मुल्क की तरक्की करना है। आखिरकार हमारा मुल्क क्यों सस्टेनेबल नहीं बन सकता? अब तो इस मुल्क के हालात देखते हुए मेरे बच्चे भी मेरे से सवाल कर पूछने लगे है कि पापा ये क्या हो रहा है हमारे मुल्क में, वो कहते हैं कि कब तक हम आपस में लड़ते रहेंगे। हम खुद इस मुल्क के दुश्मिन हैं। हमारे देश के राजनेता क्यों नहीं मानते कि पाक सेना ने इस मुल्क के लिए बड़ी कुर्बानियां दी हैं। अगर पाक सेना न हो तो आजादी क्या होती है ये फिलिस्तीनियों से पूछिए, कश्मीरियों से पूछकर देखिए। हमें सेना के साथ खड़ा होना है।’

ये भी पढेंःCommon Civil Code कब होगा UttaraKhand में लागू, CM Dhami ने दिया ये बड़ा अपडेट

कश्मीर पर पहले भी दिए बयान

बता दें यह क्रिकेटर पहले भी कश्मीर मामले में बेतुकी बयानबाजी करता रहा है। भारत के खिलाफ भी जहर उगलता रहता है। पिछले साल कश्मीरी आतंकी नेता यासीन मलिक को सजा मिलने के मामले में उसके समर्थन में ट्वीट कर लिखा था कि ‘भारत मानवाधिकार हनन के खिलाफ आवाज उठाने वालों की आवाज दबाने की कोशिश करता रहता है। लेकिन वो यासीन मलिक की कोशिशों को कम नहीं कर सकते हैं।’ इससे पहले इसी टीवी चैनल पर भारत के पीएम मोदी के खिलाफ जहर उगलते हुए कहा था कि ‘जब से मोदी सत्ता में आए हैं उनसे पाकिस्तान के पक्ष में कुछ भी उम्मीद नहीं कर सकते हैं। बात काफी सरल है इतिहास गवाह है। पहले जब बीजेपी सत्ता में थी तो हमारे प्रधानमंत्रियों से काफी अच्छे संबंध थे।’

ये भी पढेंःAtmanirbhar Bharat in Defence: सैन्य महत्व के 928 आइटमों के आयात पर रोक , जानें क्या है अहम वजह

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya Sharma DNP INDIA HINDI में Senior Content Writer के रूप में December 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने Guru Jambeshwar University of Science and Technology HIsar (Haryana) से M.A. Mass Communication की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने Delhi University के SGTB Khalasa College से Web Journalism का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। पिछले 13 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Fog Alert 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

Bangladesh Elections 2026

फ़रवरी 11, 2026

कल का मौसम 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

Valentine Day

फ़रवरी 11, 2026