---Advertisement---

Shehbaz Sharif ने पाकिस्तान के घुटनों पर आने का किया खुलासा, ‘ब्रह्मोस मिसाइलों ने पाक के हवाई अड्डों को किया था नेस्तनाबूत; यूजर बोला – ना करें जनाब ना…’

Shehbaz Sharif ने आखिरकार यह बात कबूल ली है कि भारत ने ब्रह्मोस मिसाइलों की मदद से पाक के कई हवाईअड्डों को तबाह कर दिया था।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 30, 2025 12:46 अपराह्न

Shehbaz Sharif
Follow Us
---Advertisement---

Shehbaz Sharif: पाकिस्तान अपनी हरकतों की वजह से हमेशा चर्चाओं में रहता है। इसी बीच पाक के वजीरे आजम शहबाज शरीफ एक बार फिर सुर्खियों में बने हुए है, दरअसल भारत ने Operation Sindoor के तहत कार्रवाई करते हुए पाक के 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया था, जिसमे करीब 100 से अधिक आतंकवादियों की जान चली गई थी। वहीं अब पाक पीएम ने उस रात की घटना की पूरी कहानी बताई, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, साथ ही यूजर जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है।

Shehbaz Sharif ने पाकिस्तान के घुटनों पर आने का किया खुलासा

बता दें कि पाकिस्तानी पीएम Shehbaz Sharif का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। आज़रबाइजान में अपने भाषण के दौरान पाक पीएम ने कहा कि “9-10 मई की रात को हमने भारतीय आक्रमण का जवाब संयमित तरीके से देने का फैसला किया। हमारे सशस्त्र बल सुबह फज्र की नमाज के बाद 4.30 बजे कार्रवाई करने के लिए तैयार थे, ताकि सबक सिखाया जा सके।

लेकिन उस समय से पहले ही भारत ने एक बार फिर ब्रह्मोस का इस्तेमाल करते हुए मिसाइल हमला किया और रावलपिंडी के हवाई अड्डे सहित पाकिस्तान के कई प्रांतों को निशाना बनाया”। हालांकि इससे पहले पाक के मंत्री और खुद प्रधानमंत्री इसे कबूलने से इंकार कर रहे थे। वहीं अब शहबाज शरीफ का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे Megh Updates नाम के एक्स हैंडल से शेयर किया गया है।

शहबाज शरीफ के कबूलनामे के बाद यूजर्स जमकर दे रहे है प्रतिक्रिया

बताते चले कि पूरी दुनिया के सामने Shehbaz Sharif ने यह बात कबूल ली है कि भारत की ब्रह्मोस मिसाइलों ने उनके कई हवाई अड्डों को तबाह कर दिया। वहीं अब यूजर्स भी जमकर इसपर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है। एख यूजर ने लिखा कि

‘ना करें जनाब ना करें’ एक और यूजर ने लिखा कि

“पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने आखिरकार माना- पाकिस्तान के जवाब देने से पहले ही भारत ने ब्रह्मोस से हमला कर दिया” एक दूसरे यूजर ने लिखा कि

“इनका दर्द धीरे-धीरे निकल के बाहर आ रहा है”। यानि यह साफ है कि भारत ने पाक के कई हवाई अड्डे, आतंकी ठिकानों तो तबाह कर दिया था।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026