---Advertisement---

पाकिस्तान को समर्थन देकर Turkey, Azerbaijan ने कर दी भारी गलती! पर्यटन के साथ कई मोर्चों पर बुरी तरह ध्वस्त होंगे मुस्लिम बहुल देश

आतंक के आका पाकिस्तान को समर्थन देने के बाद Turkey Azerbaijan Tourism बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। दोनों मुस्लिम बहुल देशों के खिलाफ भारत में एक मुहिम छेड़ी गई है जिसका असर देखने को मिल रहा है। तुर्की और अजरबैजान ने पाकिस्तान को समर्थन देकर ऐसी गलती कर दी है कि दोनों मुल्क चहुंओर घिरते नजर आ रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 14, 2025 6:47 अपराह्न

Turkey Azerbaijan Tourism
Follow Us
---Advertisement---

Turkey Azerbaijan Tourism: आतंक के आकाओं को समर्थन देने के बाद दो मुस्लिम बहुल राष्ट्र बुरी तरह से घिर चुके हैं। यहां बात तुर्की और अजरबैजान के संदर्भ में हो रही है। भारत में सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर लोगों से तुर्की और अजरबैजान को बॉयकाट करने की अपील की जा रही है, ताकि ये दोनों मुल्क पाकिस्तान को समर्थन देने का खामियाजा भुगत सकें। इसी क्रम में तुर्की अजरबैजान टूरिज्म के बुरी तरह से प्रभावित होने की खबर है। भारतीय मूल के लोग काफी तेजी से अपनी तुर्की या अजरबैजान यात्रा को रद्द कर रहे हैं जिससे दोनों मुस्लिम बहुल देशों का पर्यटन बुरी तरह से प्रभावित होगा। Turkey Azerbaijan Tourism ही नहीं, पाकिस्तान के समर्थन में उतरने से दोनों मुस्लिम बहुल मुल्कों की नीतियों पर भी सवाल उठ रहे हैं। यहां पाकिस्तान के समर्थन में जाना, आतंकवाद को समर्थन देने जैसा है।

भारत के खिलाफ कदम उठाने पर बुरी तरह प्रभावित हुआ Turkey Azerbaijan Tourism!

साधारण सी बात ये है कि हालिया समीकरण में जो पाकिस्तान के साथ कदम से कदम मिलाएगा, उसकी सधी चाल भारत के खिलाफ मानी जाएगी। तुर्की और अजरबैजान ने इसी क्रम में पाकिस्तान को अपना समर्थन दे दिया है। भारत से जारी तकरार के बीच मुस्लिम बहुल राष्ट्र तुर्की और अजरबैजान के इस कदम का भुगतान उन्हें करना होगा। स्थिति ये है कि पिछले एक हफ्ते में तुर्की और अजरबैजान के लिए बुकिंग 60 फीसदी तक घट गई है। वहीं इन देशों की यात्रा से जुड़ी कैंसलेशन में 250 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है। ये आंकड़े MakeMyTrip (MMT) ने साझा किए हैं। यात्रा या घटना या कैंसलेशन में वृद्धि का नकारात्मक असर Turkey Azerbaijan Tourism पर पड़ेगा। दोनों मुल्क में पर्यटन घुटने टेकेगा और जिससे आर्थिक नुकसान की आशंका बढ़ सकती है।

पर्यटन के साथ कई मोर्चों पर बुरी तरह ध्वस्त होंगे तुर्की और अजरबैजान!

गौर करने वाली बात है कि निकट भविष्य में भारत मुखरता के साथ तुर्की और अजरबैजान को घेरने का काम करेगा। इन दोनों मुस्लिम बहुल देशों ने भारत के ऑपरेशन सिंदूर की आलोचना कर पाकिस्तान को समर्थन देने का ऐलान किया है। इसके बाद दोनों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। पाकिस्तान के जैसे ही ये दोनों मुल्क भी अब अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर फजीहत और थू-थू की मार झेलेंगे। Turkey Azerbaijan Tourism प्रभावित होने के साथ ही दोनों मुल्क व्यापार के दृष्टिकोण से भी प्रभावित हो सकते हैं। आतंक के आकाओं को समर्थन देने का आशय आतंकवाद को समर्थन देना है। यही वजह है कि भारत के साथ दुनिया के अन्य तमाम देश तुर्की और अजरबैजान को घेरने की जुगत में लग गए हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Rashifal 12 February 2026

फ़रवरी 11, 2026

JEE Mains Result 2026

फ़रवरी 11, 2026

Fog Alert 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

Bangladesh Elections 2026

फ़रवरी 11, 2026