---Advertisement---

Turkey earthquake भारत विरोधी तुर्की की मदद के लिए पीएम मोदी ने बढ़ाया हाथ, घायलों के लिए कही ये बात

Turkey earthquake: तुर्की और सीरिया में सोमवार सुबह आए भूकंप से बड़ी तबाही मची है। दोनों ही देशों में 7.8 की तीव्रता से आए भूकंप ने सबकुछ तबाह कर दिया है। इस भूकंप से कई हजारों लोगों की जान चली गई है। तुर्की की कई बड़ी इमारतें भी इस भूकंप की वजह से धवस्त हो ...

Read more

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: फ़रवरी 6, 2023 2:50 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Turkey earthquake: तुर्की और सीरिया में सोमवार सुबह आए भूकंप से बड़ी तबाही मची है। दोनों ही देशों में 7.8 की तीव्रता से आए भूकंप ने सबकुछ तबाह कर दिया है। इस भूकंप से कई हजारों लोगों की जान चली गई है। तुर्की की कई बड़ी इमारतें भी इस भूकंप की वजह से धवस्त हो गई। फिलहाल अभी दोनों ही देशों में राहत और बचाव का कार्य जारी है। मौत के आंकड़े अभी भी बढ़ सकते हैं। वहीं तुर्की में आए इस भूकंप के बाद पीएम मोदी ने जनहानि और संपत्ति के नुकसान पर अपना शोक जताया है। पीएम मोदी ने घायलों को लेकर जल्द ठीक होने की प्रार्थना की है। उन्होंने कहा कि भारत तुर्की के लोगों के साथ खड़ा है और इस त्रासदी से निपटने के लिए हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है।

ये भी पढ़ें: IPHONE के लिए सिर दर्द बने VIVO X90 PRO PLUS स्मार्टफोन में क्या है खास?, खरीदने से पहले जरूर जान लें

पीएम मोदी ने जताया दुख

इस भूंकप के आने के बाद जर्मन रिसर्च सेंटर ने अपना अनुमान जारी किया है और बताया है कि यह भूकंप बहुत ही तेज थे। वहीं यह भूंकप 10 किलोमीटर की गहराई में आया है और इसका केंद्र गाजियांटेप शहर के पास था। दोंनों देशों में कई जगहों पर सैकड़ों इमारतें गिर गईं मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। पीएम मोदी ने ट्वीट के जरिए कहा कि इस समय तुर्की में आए भूकंप पर हम सभी की दृष्टि बनी हुई है। कई लोगों की मृत्यु और काफी नुकसान की खबरें हैं। तुर्की के आसपास के देशों में भी नुकसान की आशंका है। भारत भूकंप पीड़ितों की हर संभव मदद के लिए तत्पर है।

भारत के खिलाफ रहता है तुर्की

तुर्की हमेशा से ही भारत के खिलाफ खड़ा रहता है। अभी कुछ दिन पहले चल रहे कश्मीर मुद्दे पर भी तुर्की भारत के खिलाफ खड़ा था। तुर्की हमेशा ही पाकिस्तान की तरफदारी करता है। ऐसे में जब आज तुर्की परेशान है तो भारत ने सबसे पहले मदद के लिए हाथ बढ़ाया है।

ये भी पढ़ें: नींद से लेकर धड़कनों तक का ध्यान रखने वाली ONEPLUS NORD SMART WATCH को सस्ते में खरीदनें का मौका, यहां से उठाएं लाभ

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Aligarh News

फ़रवरी 12, 2026

Ahmedabad plane Crash

फ़रवरी 12, 2026

Rahul Gandhi

फ़रवरी 12, 2026

Delhi Tantrik Murders

फ़रवरी 12, 2026

Bangladesh Elections 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026