---Advertisement---

US Flight News: पहले इमरजेंसी गेट खोलने की कोशिश, फिर क्रू मेंबर पर हमला…जानें पूरा मामला

US Flight News: अमेरिका में रविवार को एक यात्री ने फ्लाइट की इमरजेंसी गेट खोलने की कोशिश की. साथ ही क्रू मेंबर पर भी हमला कर दिया।

Avatar of Ravi Ranjan Raja

By: Ravi Ranjan Raja

Published: मार्च 7, 2023 1:26 अपराह्न

US Flight News
Follow Us
---Advertisement---

US Flight News: लॉस एंजिल्स से बोस्टन जा रही फ्लाइट में रविवार को एक यात्री ने क्रू मेंबर पर हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। साथ ही यात्री ने इमरजेंसी गेट (Emergency Gate) भी खोलने की कोशिश की। इसके बाद क्रू मेंबर ने जब यात्री को रोकने की कोशिश की तो उसने उसपर हमला कर दिया। यह घटना रविवार यानि 4 मार्च की बताई (US Flight News) जा रही है।

जानकारी के अनुसार घटना के बाद यात्री को बोस्टन लोगन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर गिरफ्तार कर लिया गया. यात्री मैसाचुसेट्स का निवासी बताया जा रहा है। साथ ही यात्री को एयरलाइंस की किसी भी फ्लाइट में यात्रा करने से बैन कर दिया है।

लैंडिंग से 45 मिनट पहले मिला अलर्ट

सूत्रों की मानें तो फ्लाइट में मैसाचुसेट्स निवासी फ्रेंसिस्को सेवेरो टोरेस उम्र 33 साल ने इमरजेंसी गेट खोलने की कोशिश की थी. टोरेस ने फ्लाइट की लैंडिंग से करीब 45 मिनट पहले फर्स्ट क्लास (First Class) और कोच सेक्शन के बीच के इमरजेंसी गेट को खोलने की कोशिश की थी। यात्री ने जैसे ही गेट खोलने की कोशिश की, फ्लाइट अटेंडेंट को इसका अलर्ट मिल गया। अलर्ट मिलने के बाद अटेंडेंट जांच के लिए पहुंचा. इस दौरान सामने आया कि इमरजेंसी गेट का हैंडल पूरी तरह से लॉक नहीं था. साथ ही उसका स्लाइड भी हटा दिया गया था।

ये भी पढ़ें: Attack on Hindu Temples: Australia में चौथी बार फिर हुआ हिन्दू मंदिर पर हमला, खालिस्तानी समर्थकों पर लग रहे गंभीर आरोप

9 मार्च को कोर्ट में किया जाएगा पेश (US Flight News)

इसके बाद अटेंडेंट ने फ्रेंसिस्को सेवेरो टोरेस से पूछताछ की। साथ ही कैप्टन को फ्लाइट लैंड कराने को कहा. इसी दौरान सेवेरो टोरेस ने टूटी चम्मच से अटेंडेंट पर हमला कर दिया। टोरेस ने अटेंडेंट के गर्दन पर करीब 3 बार वार किया। इसके बाद क्री मेंबर्स और टोरेस को पकड़ा. वहीं बोस्टन एयरपोर्ट पर टोरेस को गिरफ्तार कर लिया गया। सूत्रों की मानें को टोरेस को 9 मार्च को न्यायालय में पेश किया जाएगा। साथ ही अगर आरोप साबित हो जाता है तो टोरेस को उम्रकैद की सजा सुनाई जा सकती है। साथ ही 4 करोड़ रुपए से ज्यादा का जुर्माना भी लगाया जा सकता है। फिलहाल, टोरेस से पूछताछ जारी है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

नवम्बर 2, 2026

Benjamin Netanyahu

अक्टूबर 30, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 25, 2026

Houthis

अक्टूबर 25, 2026

Donald Trump

अक्टूबर 25, 2026

Farooq Abdullah

अक्टूबर 25, 2026