---Advertisement---

पाकिस्तान की असफल कोशिशों के बाद US-Iran Conflict में कूदे गल्फ लीडर्स! होर्मुज स्ट्रेट में तनाव के बीच ट्रंप का सख्त रुख, दिया संकेत

US-Iran Conflict के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने अहम संकेत दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने स्पष्ट किया है कि गल्फ लीडर्स के अनुरोध पर ईरान पर हमले में देरी की जा रही है। होर्मुज स्ट्रेट में तनाव के बीच ट्रंप का ये रुख सुर्खियों में है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 19, 2026 11:59 पूर्वाह्न

US-Iran Conflict
Follow Us
---Advertisement---

US-Iran Conflict: तमाम उठा-पटक के बीच अमेरिका और ईरान के बीच अलगाव की रेखा बढ़ती नजर आ रही है। वार्ता की तमाम कोशिशें असफल होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप अब फिर ईरान पर हमले की तैयारी मे हैं। हालाकिं, कॉन्फ्लिक्ट के बीच उन्होंने गल्फ नेताओं की दखल का संकेत दिया है। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि गल्फ नेताओं के अनुरोध पर अमेरिका, ईरान पर हमले में देरी कर रहा है। इससे पहले पाकिस्तान भी अमेरिका-ईरान के बीच वार्ता की असफल कोशिशें कर चुका है। ऐसे में प्रेसिडेंट ट्रंप का ये कहना तेहरान के लिए अहम संकेत माना जा रहा है।

US-Iran Conflict के बीच कूदे गल्फ लीडर्स!

पूर्व में पाकिस्तान ने अमेरिका-ईरान के मध्य समझौता कराने की असफल कोशिश की। इसके बाद डोनाल्ड ट्रंप का रुख बदला और ऐसा लगा कि अमेरिका-ईरान के बीच फिर जंग छिड़ेगी। हालांकि, युद्धविराम को विस्तार दिया गया। अब बिगड़ती स्थिति के बीच गल्फ लीडर्स ईरान पर हमला न करने की अपील कर रहे हैं। प्रेसिडेंट ट्रंप ने खुद कहा है कि यूएस-ईरान कॉन्फ्लिक्ट के बीच खाड़ी देश के शीर्ष नेताओं के अनुरोध पर ईरान पर हमले में देरी की जा रही है। ये गल्फ लीडर्स की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। हालांकि, ट्रंप कब तक उनकी बात पर अमल करते हैं, ये देखना दिलचस्प होगा।

पाकिस्तान के बाद खाड़ी देश के नेताओं की पहल से चर्चा तेज!

इससे पूर्व पाकिस्तान ने अमेरिका-ईरान के बीच स्थायी शांति वार्ता की पहल की थी। इस्लामाबाद में अमेरिकी-ईरानी डेलिगेशन की दो राउंड वार्ता भी हुई। हालांकि, तमाम कोशिशों के बाद भी कोई निष्कर्ष नहीं निकल सका। पाकिस्तान के बाद अब खाड़ी देश के शीर्ष नेता ईरान के सिर पर मंडरा रहे इस संकट से निपटारा चाहते हैं। इसी क्रम में उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति से ईरान पर हमला न करने का अनुरोध किया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि डोनाल्ड ट्रंप कब तक गल्फ लीडर्स की अनुरोध पर अमल करते हैं। फिलहाल इसको लेकर चर्चा तेज है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 12, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026