---Advertisement---

US-Israel-Iran Ceasefire: अमेरिका-ईरान के बीच हुई सुलह या मचेगी भीषण तबाही! स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने पर बनी सहमति, जानें सबकुछ

US-Israel-Iran Ceasefire: अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्तों के लिए सीजफायर पर सहमति बन गई है। हालांकि अभी भी कई तरह की चिंताएं जारी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 8, 2026 12:23 अपराह्न

US-Israel-Iran Ceasefire
Follow Us
---Advertisement---

US-Israel-Iran Ceasefire: अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्तों के लिए सीजफायर पर सहमति बन गई है। साथ ही ईरान की तरफ से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर हामी भर दी गई है। हालांकि ईरान ने इस मामले अपनी कुछ शर्तें रखी है। डोनाल्ड ट्रंप ने इसकी जानकारी देते हुए अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि “पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर के साथ हुई बातचीत के आधार पर, जिसमें उन्होंने मुझसे अनुरोध किया कि मैं आज रात ईरान पर भेजे जा रहे विनाशकारी बल को रोक दूं, और इस शर्त पर कि ईरान का इस्लामी गणराज्य होर्मुज जलडमरूमध्य को पूरी तरह, तुरंत और सुरक्षित रूप से खोलने पर सहमत हो जाए, मैं दो सप्ताह की अवधि के लिए ईरान पर बमबारी और हमले को स्थगित करने पर सहमत हूं”।

US-Israel-Iran Ceasefire पर डोनाल्ड ट्रंप ने किया ट्वीट

बता दें कि ट्रंप ने अपने एक्स हैंडल ट्रूथ सोशल पर जानकारी देते हुए लिखा कि “विश्व शांति के लिए एक बड़ा दिन! ईरान शांति चाहता है, वे अब और बर्दाश्त नहीं कर सकते! और यही बात हर कोई चाहता है! संयुक्त राज्य अमेरिका होर्मुज जलडमरूमध्य में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने में मदद करेगा। सकारात्मक कदम उठाए जाएंगे! खूब पैसा कमाया जाएगा।

ईरान पुनर्निर्माण प्रक्रिया शुरू कर सकता है। हम हर तरह की सामग्री लेकर जाएंगे और यह सुनिश्चित करने के लिए वहीं मौजूद रहेंगे कि सब कुछ ठीक से चले। मुझे पूरा विश्वास है कि ऐसा ही होगा। जैसा कि हम अमेरिका में देख रहे हैं, यह मध्य पूर्व का स्वर्ण युग हो सकता है”।

अमेरिका-ईरान के बीच हुई सुलह या मचेगी भीषण तबाही

अमेरिका-ईरान के बीच 14 दिनों के लिए सीजफायर के लिए सहमति बनी है, जिसके बाद कई तरह के सवाल खड़े हो रहे है कि क्या ये युद्ध यहीं खत्म हो जाएगा या फिर डोनाल्ड ट्रंप कुछ ईरान को तबाह करने के लिए खास तैयारी कर रहे है। क्योंकि इस सीजफायर पर इजरयाल ने भी सहमति जता दी है। ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अरघची ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए एक ट्वीट किया, जिसमे लिखा था कि

“प्रधानमंत्री शरीफ द्वारा अपने ट्वीट में किए गए सौहार्दपूर्ण अनुरोध के जवाब में, और अमेरिका द्वारा अपने 15 सूत्री प्रस्ताव पर आधारित वार्ता के अनुरोध तथा अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा ईरान के 10 सूत्री प्रस्ताव के सामान्य ढांचे को वार्ता के आधार के रूप में स्वीकार करने की घोषणा को ध्यान में रखते हुए, मैं ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की ओर से यह घोषणा करता/करती हूँ।

यदि ईरान पर हमले रोक दिए जाते हैं, तो हमारी शक्तिशाली सशस्त्र सेनाएँ अपने रक्षात्मक अभियान रोक देंगी। दो सप्ताह की अवधि के लिए, ईरान की सशस्त्र सेनाओं के समन्वय तथा तकनीकी सीमाओं का उचित ध्यान रखते हुए, होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित आवागमन संभव होगा”। हालांकि यह देखना दिलचस्प होगा कि सीजफायर ऐसे ही बढ़ता है या फिर युद्ध अपनी भीषण रूप लेता है।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 26 May 2026

मई 25, 2026

Heatwave Alert 26 May 2026

मई 25, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 25, 2026

CM Yogi Adityanath

मई 25, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 25, 2026

CM Mohan Yadav

मई 25, 2026