---Advertisement---

US-Israel-Iran-War: कतर के बाद कुवैत पर ईरान का ड्रोन अटैक, कच्चे तेल में जबरदस्त उछाल के बीच भारत समेत कई देशों पर गहराया संकट; जानें सबकुछ

US-Israel-Iran-War: ईरान लगातार अपने हमले का बदला ले रहा है। वह कई देश जैसे यूएई, कतर, कुवैत समेत कई देशों पर लगातार हमला कर रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 20, 2026 11:44 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

US-Israel-Iran-War: ईरान लगातार अपने हमले का बदला ले रहा है, वहीं मीडिला ईस्ट के कई देश जैसे यूएई, कतर, कुवैत पर लगातार हमला कर रहा है। बीते दिन ईरान ने तेहरान के एलएनजी गैस प्लांट पर हमला कर दिया था। इससे तेहरान की सरकार को जबरदस्त नुकसान होने की उम्मीद है। इसी बीच वहां के उर्जा राज्य मंत्री अल-काबी मरम्मत कार्यों के कारण तीन से पांच वर्षों तक प्रति वर्ष 12.8 मिलियन टन एलएनजी का उत्पादन बाधित होगा, जिससे चीन और भारत सहित यूरोपीय और एशियाई देशों को आपूर्ति खतरे में पड़ जाएगी। जानकारी के मुताबिक भारत कतर से करीब 40 प्रतिशत एलएनजी गैस मंगवाता है। जिससे भारत पर भी इसका संकट गहराने लगा है। इसक अलावा कच्चे तेल की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। आईए आपको बताते है ईरान-इजरयल युद्ध में लेटेस्ट अपडेट।

कतर के बाद ईरान का कुवैत पर ड्रोन अटैक से हड़कंप – US-Israel-Iran-War

अमेरिका-इजरायाल-ईरान युद्ध के शुरू हुए 20 दिनों से ज्यादा हो चुके है। माना जा रहा था कि अमेरिका और इजरायल ये युद्ध मिलकर जल्द खत्म कर देंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ, ईरान भी लगातार हमला कर रहा है। ईरान अब अपने पड़ोसी, खाड़ी के देशों को निशाना बना रहा है, सबसे खास बात है कि वह उनके ऊर्जा संयंत्रों पर हमला कर रहा है, जिससे उस देश को भारी नुकसान हो रहा है, साथ ही कई अन्य देशों की मुश्किलें बढ़ गई है, क्योंकि कई देश खाड़ी के देशों से ही एलपीजी और अन्य प्रकृतिक गैस मंगवाते है।

वहीं अब खबर सामने आ रही है कि ईरान ने सऊदी अरब, कतर और कुवैत में प्रमुख ऊर्जा संयंत्रों पर हमले किए, जिससे भीषण आग लग गई और तेल की कीमतों में भारी उछाल आया  है। युद्ध शुरू होने के बाद से ब्रेंट क्रूड की कीमत में 60% से अधिक की वृद्धि हुई है।

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को ईरान की धमकी

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि, “मैं जीवित हूं और आप सभी गवाह हैं। राष्ट्रपति ट्रम्प के नेतृत्व में, अमेरिका और इजराइल ईरान में अभूतपूर्व दृढ़ संकल्प और ताकत के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। ऑपरेशन राइजिंग लायन का उद्देश्य अयातुल्ला शासन द्वारा उत्पन्न अस्तित्वगत खतरों को समाप्त करना है।

US-Israel-Iran-War
फाइल फोटो

यह वही शासन है जिसने 47 वर्षों से अमेरिका, इजराइल और ईरान की जनता के खिलाफ युद्ध छेड़ा है। यह शासन ‘अमेरिका मुर्दाबाद, इजराइल मुर्दाबाद’ के नारे लगाता है और अपने ही लोगों को मौत के घाट उतारता है।” वहीं अगर यह युद्ध ज्यादा दिन चलता है तो कई देशों की टेंशन बढ़ गई है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 27 May 2026

मई 26, 2026

Rain Alert 27 May 2026

मई 26, 2026

कल का मौसम 27 May 2026

मई 26, 2026

Anurag Dhanda

मई 26, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 26, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 26, 2026