US-Israel-Iran War: प्रभुत्व की जंग के बीच अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। पश्चिम एशिया में छिड़े संघर्ष के दौर में अमेरिकी सेना प्रमुख रैंडी जॉर्ज को तत्काल प्रभाव से पद छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। ट्रंप प्रशासन की ओर से ये फैसला ऐसे समय में लिया गया है जब यूएस-इजरायल-ईरान वॉर की चर्चा दुनियाभर में है।
रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने रैंडी जॉर्ज को तत्काल प्रभाव से पद छोड़ने की बात कही है। इस बड़े फेरबदल को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। क्या यूएस आर्मी चीफ को अंदरूनी मतभेद का खामियाजा भुगतना पड़ा है या रणनीति में चूक है? इन सवालों के बीच नजरें अब डोनाल्ड ट्रंप के अगले कदम पर हैं।
US-Israel-Iran War के बीच Randy George की सेना प्रमुख पद से छुट्टी
रैंडी जॉर्ज को सेना प्रमुख का पद छोड़ने के लिए क्यों कहा गया है इसको लेकर अभी कोई ठोस कारण नहीं सामने आया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि अमेरिकी सरकार ने अंदरूनी मतभेद या युद्ध रणनीति में चूक को लेकर रैंडी जॉर्ज की छुट्टी से जुड़े निर्देश जारी किए हैं। हालांकि, इसको लेकर स्पष्ट रूप से कुछ नहीं कहा जा सकता।
ये फैसला ऐसे समय में आया है जब यूएस-इजरायल-ईरान वॉर पर दुनिया की नजरें टिकीं हैं। ऐसे समय में यूएस आर्मी चीफ को पद छोड़ने का निर्देश देना या तो अमेरिका के बैकफुट पर जाने का प्रमाण है या नई रणनीति से आगे हमला करने का संकेत। यही वजह है दुनिया में सनसनी सी मची है।
अमेरिकी सेना में फेरबदल के बाद प्रेसिडेंट ट्रंप पर नजरें
दुनिया की नजरें अब डोनाल्ड ट्रंप पर टिकीं हैं। ईरान पर अगले कुछ दिनों में भीषण हमले की चेतावनी दे चुके ट्रंप के निर्देशानुसार अमेरिकी सेना में बड़ा फेरबदल हुआ है। रैंडी जॉर्ज को पदमुक्त कर सेना उप प्रमुख जनरल क्रिस्टोफर लानेव को आर्मी की कार्यवाह चीफ घोषित किया गया है।
ये दर्शाता है कि अगले कुछ दिनों में अमेरिकी सेना को नया पूर्णकालिक प्रमुख मिलेगा। साथ ही अमेरिकी सेना में सख्ती बढ़ने के आसार भी हैं। हालांकि, ये देखना दिलचस्प होगा कि प्रेसिडेंट ट्रंप के साथी पीट हेगसेथ किसे नया सेना प्रमुख बनाते हैं। यही वजह है कि दुनिया की नजरें टिकीं हैं।






