---Advertisement---

Ahmedabad Viral Video: मरीज का इलाज मना कर लेडी डॉक्टर ने दिखाई मनमर्जी तो लोगों ने कहा घमंडी, पुलिस की तरफ से आई शॉकिंग प्रतिक्रिया

Ahmedabad Viral Video: अहमदाबाद वायरल वीडियो में एक लेडी डॉक्टर मरीज का इलाज करने के लिए मना कर देती है जिसे देखने के बाद यूजर्स उन्हें घमंडी बता रहे हैं। इस पर अहमदाबाद पुलिस की तरफ से जो प्रतिक्रिया आई है वह लोगों को हैरान कर रहा है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 27, 2025 4:13 अपराह्न

Ahmedabad Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Ahmedabad Viral Video: डॉक्टर को धरती पर भगवान का दूसरा रूप कहा जाता है और यह सच है कि जिंदगी और मौत के बीच अक्सर कड़ी के तौर पर डॉक्टर काम आते हैं। अगर यह धरती के भगवान ही मरीज का इलाज करने से मना कर दे तो इसे आप क्या कहेंगे। अहमदाबाद वायरल वीडियो आपको हैरान कर सकता है जहां एक लेडी डॉक्टर के रवैये को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स हैरान रह गए। इस सबके बीच अहमदाबाद पुलिस ने इस पर प्रतिक्रिया दी है जो वाकई शॉकिंग है। जहां एक तरफ लेडी डॉक्टर को घमंडी कहा जा रहा है तो जानिए पुलिस का रिएक्शन क्या कहता है।

Ahmedabad Viral Video में लेडी डॉक्टर के रवैये को देख रह जाएंगे शॉक्ड

अहमदाबाद वायरल वीडियो में आप देखेंगे कि लेडी डॉक्टर चिल्लाती हुई नजर आती है जब मरीज की फैमिली वीडियो बना रही होती है। वहीं वह जोर-जोर से यह कहती हुई दिखती है कि वह इलाज नहीं करेगी और इसके साथ ही गार्ड पर भी भड़की नजर आती है। लेडी डॉक्टर यह कहती है कि यह गार्ड कुछ नहीं करता है तो वही गार्ड बेचारा मामले को शांत करने की कोशिश करता है। इस दौरान लेडी डॉक्टर जिद पर अड़ी हुई नजर आती है कि वह इलाज नहीं करेंगी।

अहमदाबाद पुलिस ने जो कहा उसने यूजर्स को किया हैरान

@Ilyas_SK_31 X चैनल से कहा गया कि “वायरल वीडियो अहमदाबाद के सोला सिविल अस्पताल का बताया जा रहा है यहां एक महिला डॉक्टर ने अपनी बेटी के इलाज के लिए व्यक्ति पर हाथ उठा दिया और इलाज करने से मना कर दिया। डॉक्टर के रवैये और चेहरे के हावभाव से घमंड साफ झलकता है।” वहीं इसके साथ ही अहमदाबाद पुलिस की तरफ से दी गई प्रतिक्रिया के बारे में भी जानकारी दी गई। जहां कहा गया कि पुलिस जांच में पता चला कि इस मामले में थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है। जब पुलिस अस्पताल पहुंची और मरीज के परिजनों से मिली, तो उन्होंने शिकायत करने से इनकार कर दिया।

अहमदाबाद वायरल वीडियो के पीछे की सच्चाई क्या है इसकी जानकारी तो सामने नहीं आई है लेकिन इस वीडियो को 42000 व्यूज मिल चुके हैं और लोग रिएक्शन देने में पीछे नहीं हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Divyanka Tripathi

मार्च 19, 2026

Elvish Yadav

मार्च 19, 2026

Salman Khan

मार्च 19, 2026

Vitamin B12

मार्च 19, 2026

Chaitra Navratri 2026

मार्च 19, 2026

Gujarat Viral Video

मार्च 18, 2026