---Advertisement---

Animal Video: मालिक के कहने पर मैगी खरीदने पहुंचा कबूतर, फास्ट सर्विस देख यूजर बोला’Blinkit नहीं बादशाह’

Animal Video: सोशल मीडिया पर मैगी खरीदते हुए एक कबूतर ने लोगों का ध्यान खींचा है। इस वीडियो को देख लोग इसकी तुलना Blinkit से करने लगे हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: दिसम्बर 3, 2024 2:29 अपराह्न

Animal Video
Follow Us
---Advertisement---

Animal Video: कबूतर (Pigeon) को एक समझदार पक्षी माना जाता है। ये बहुत जल्दी चीजों को सीख लेता है। यही वजह है कि, कुछ लोग कबूतरों को पालते हैं। कबूतर की समझदारी के आपने वैसे तो कई किस्से और कहानी सुनें होंगे आज देख भी लीजिए। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक कबूतर का वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है। इसमें उसका मालिक मैगी लाने को कहता है और हैरानी की बात ये है कि, ये छोटा सा कबूतर मैगी लेने निकल पड़ता है और खरीदकर ले आता है। इस वीडियो को देख यूजर्स इसकी तुलना ब्लिंकिट (Blinkit) से करने लगे हैं।

मैगी खरीदकर लाता कबूतर (Pigeon) लोगों को चौंका रहा

इस कबूतर के वायरल वीडियो (Pigeon Viral Video) को g_k_w_786 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक कंटेन्ट क्रिएटर ने शेयर किया है।

Watch Video

वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक महिला लड़के से मैगी को लाने को कहती है लेकिन ,लड़का अपने कबूतर को मैगी लाने का आदेश दे देता है। इसके बाद महिला कबूतर के गले में पन्नी डालकर उड़ा देती है। ये कबूतर दुकानदार के पास पहुंचता है और मैगी को उसी पन्नी में गले पर डालकर ले वापस आता है। ये सबकुछ इतनी जल्दी और अच्छे तरीके से करता है कि, देखने वाले दंग रहे जाते हैं। कबूतर काफी समझदार लग रहा है। कंटेन्ट क्रिएटर ने इस कबूतर के स्किल को बहुत ही अच्छी तरह से दिखाने की कोशिश की है। इसलिए इस जीव के वीडियो ( Animal Video) को लोग पसंद कर रहे हैं।

Animal Video देख यूजर्स को आयी Blinkit और Zomato की याद

इस वीडियो वायरल (Viral Video) को g_k_w_786 नाम के इंस्टाग्राम पर 5 दिन पहले अपलोड किया गया था। इस पर अब तक 1 लाख 33 हजार से ज्यादा लाइक आ चुके हैं। एक यूजर प्रतिक्रिया देते हुए लिखता है कि, ‘Blinkit नहीं बादशाह’। वहीं दूसरा यूजर लिखता है कि, “zomato आप कब कर रहे ये वाली सर्विस चालू”। इतना ही नहीं एक यूजर कबूतर के नाम पर तंज करते हुए लिखता है कि, “नाम बादशाह और काम नौकरों वाले कर रहा है।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Budaun Viral Video

अगस्त 12, 2026

The Traitors 2

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026