---Advertisement---

Animal Viral Video: भेड़ के शिकार के लिए हिम तेंदुए ने लगा दी 200 फीट की छलांग, देखिए हैरतअंगेज़ वीडियो

इन दिनों रोंगटे खड़े कर देने वाली वीडियो इन दिनों तेजी से इंटरनेट पर ट्रेंड कर रही है, इसमें हिम तेंदुए के शिकार के पीछा करने के तरीके को देखकर हर कोई हैरान हो रहा है. देखिए वायरल वीडियो

Avatar of Diksha Gupta

By: Diksha Gupta

Published: सितम्बर 6, 2023 5:38 अपराह्न

Animal Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Animal Viral Video: जंगल देखने में जितना खूबसूरत और सुहावना लगता है, असल में यह उतना ही खतरों से भरा हुआ रहता है. बात रेगिस्तान की हो या फिर बर्फ की जंगल की यह नियम सभी पर लागू होता है जहां शक्तिशाली का ही राज चलता हैं. ऐसी ही रोंगटे खड़े कर देने वाली वीडियो इन दिनों तेजी से इंटरनेट पर ट्रेंड कर रही है, इसमें हिम तेंदुए के शिकार के पीछा करने के तरीके को देखकर हर कोई हैरान हो रहा है. देखिए-

तेंदुए ने शिकार के लिए लगा दी जान की बाजी

दरअसल कुछ वक्त पहले ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया गया जोकि देखते ही देखते सुर्खियों में आ गया. इसमें हिम तेंदुआ एक भेड़ का शिकार करने के लिए आगे बढता नजर आ रहा है, चारों तरफ जमा देने वाली ठंड और बर्फिली पहाड़ियां है. तेंदुए की शिकार के लिए दीवानगी ऐसी है कि बर्फ और चट्टानों की परावाह किए बिना ही छलांग लगा देता है. इसके बाद जो कुछ हुआ उसे देख यूजर्स अपने रिएक्शंस दे रहे हैं.

तेंदुए ने आखिर तक नहीं छोड़ा शिकार

बता दें कि वायरल हो रही इस वीडियो में हिम तेंदुआ भेड़ की तरफ छलांग लगाता हुआ दिख रहा है. तभी अगले ही पल दोनों बर्फ में फिसलकर गिरने लगते हैं, यह सब इतना तेज होता है कि एक पल को आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा. इस बीच तेंदुआ भेड़ को अपने जबड़े में पकड़ कर रखता हैं और एक पल के लिए भी नही छोड़ता.

वायरल हो रही है वीडियो

हालांकि बाद में क्या हुआ इस बात का पता चल नहीं पाया, मगर वीडियो देखकर एक बात साफ कही जा सकती है कि इस बीच दोनों को चोट जरूर आई होगी. इस वीडियो को देखकर यूजर्स भी ,शॉक रह गए और कमेंट्स के जरीए अपनी राय दे रहे हैं.

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमाराYouTube Channel ‘DNP INDIA’को अभी subscribe करें। आप हमेंFACEBOOKINSTAGRAMऔरTWITTERपर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Diksha Gupta

Diksha Gupta

2022 से करियर की शुरुआत कर दीक्षा बतौर कंटेंट राइटर के रूप में अपने सेवाएं दे रही हैं। लिखने, पढ़ने और कुछ नया सीखने के जोश के साथ आगे बढ़ने में विश्वास करती हैं। साथ ही एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और वायरल खबरों पर लिखने में इन्हें विशेष रुचि है। diksha.gupta1019@gmail.com पर इनसे संपर्क कर सकते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 27, 2026

Amity Noida News

फ़रवरी 27, 2026

Meerut Namo Bharat Train

फ़रवरी 27, 2026

Hapur Viral Video

फ़रवरी 26, 2026

Viral Video

फ़रवरी 26, 2026

PM Modi Israel Visit

फ़रवरी 26, 2026