---Advertisement---

Animal Viral Video: 9 साल की बच्ची को सड़क पर फेंक गाय ने किया जानलेवा हमला, सामने आया ख़ौफ़नाक वीडियो

Animal Viral Video: गाय को दुनिया के सबसे शांत जानवरों में से एक माना जाता है। भारत में तो गाय को माता मानकर उसकी पूजा भी की जाती है। मगर क्या हो जब यही शांत दिखने वाली गाय हिंसक रूप लेकर लोगों को नुक़सान पहुँचाने लगे? चौंकिये मत क्योंकि गाय का ऐसा ही एक दिल ...

Read more

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: अगस्त 11, 2023 1:58 अपराह्न

Animal Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Animal Viral Video: गाय को दुनिया के सबसे शांत जानवरों में से एक माना जाता है। भारत में तो गाय को माता मानकर उसकी पूजा भी की जाती है। मगर क्या हो जब यही शांत दिखने वाली गाय हिंसक रूप लेकर लोगों को नुक़सान पहुँचाने लगे? चौंकिये मत क्योंकि गाय का ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक गाय 9 साल की बच्ची पर जानलेवा हमला करती दिख रही है। 

9 साल की बच्ची पर गाय ने बेरहमी से किया हमला 

यह दिल दहलाने वाला वीडियो चेन्नई की एमएमडीए कॉलोनी का है जहाँ अपनी माँ और भाई के साथ स्कूल से लौट रही 9 साल की आयशा पर गाय ने हमला किया है। वायरल वीडियो में यह देखा जा सकता है कि बच्ची, उसका माँ और उसका भाई 2 गायों के पीछे चल रहे हैं। तभी अचानक एक गाय पीछे मुड़ी और हिंसक हो गई। उसने उस बच्ची को उठाकर ज़ोर से सड़क पर पटक दिया और उसे ज़ोर-ज़ोर से सींग मारने लगी। 

उस दौरान वहाँ मौजूद लोगों ने गाय पर पत्थर मारकर उसे भगाने की कोशिश की लेकिन थोड़ा दूर जाने के बाद वह दोबारा भागकर उस बच्ची के पास पहुँच गई और अपने सींगों से उसपर बेरहमी से हमला करने लगी। मगर वहाँ मौजूद स्थानीय लोगों नें दोबारा गाय पर पत्थरों से हमला कर उसे भगा दिया। रिपोर्ट्स के अनुसार बच्ची के भाई ने गाय को देखकर ज़ोर से कोई आवाज़ की थी जिसको सुनकर गाय हिंसक हो गई और उसने बच्ची पर हमला कर दिया। 

चेन्नई नगर निगम ने की कार्रवाई 

इस घटना के बाद बच्ची को तुरंत अस्पताल ले ज़ाया गया जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत स्थिर बताई है। वहीं इस पूरी घटना के बाद चेन्नई नगर निगम फ़ौरन हरकत में आई और अधिकारियों ने गायों के मालिक पर तुरंत कार्रवाई की। अधिकारियों द्वारा सभी गायों को ज़ब्त कर लिया गया है। इसके साथ ही गायों के मालिक पर एफ़आइआर भी दर्ज कर ली गई है। इसके अलावा चेन्नई नगर निगम ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए जानवरों के मालिकों पर सख़्त क़ानून लागू करने की योजना बना रही हैं। 

आपको बता दें कि इससे पहले भी देश के कई शहरों से पालतू जानवरों द्वारा लोगों को नुक़सान पहुँचाने की कई घटनाएँ सामने आई हैं। हाल ही में उत्तर प्रदेश के नोएडा से भी ऐसा ही एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक पालतू कुत्ते ने लिफ़्ट में अपनी मालकिन की मौजूदगी में एक बच्चे को काट लिया था। वहीं इन घटनाओं को रोकने के लिए लोग सरकार से क़ानून में सख़्ती लाने की माँग कर रहे हैं। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026