---Advertisement---

Animal Viral Video: ज़हरीले सांप के मुंह से पंजा छुड़ाने के लिए छटपटाया बाज़, बचने की कोशिश में अपनाया ये शानदार पैंतरा

Animal Viral Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है जो आपको हैरान कर देगा। इस वीडियो में एक ज़हरीला सांप बाज़ के पंजों को अपने मुंह में दबाए दिख रहा है। वहीं बाज़ भी खुद को बचाने के लिए अपनी पूरी ताक़त लगाता नज़र आ रहा है।

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: सितम्बर 6, 2023 9:11 अपराह्न

Youtube
Follow Us
---Advertisement---

Animal Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन जानवरों के कई अजीबोग़रीब और हैरान करने वाले वीडियो पोस्ट होते हैं। इन्हीं में सांप और बाज़ की लड़ाई के वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। ऐसा ही एक वीडियो एक बार इंटरनेट पर वायरल हो रहा है जिसमें एक खतरनाक सांप बाज़ के पंजों को अपने मुंह में दबाए दिख रहा है। 

वायरल वीडियो में सांप ने दबोचा बाज़ का पंजा

सोशल मीडिया पर यह वीडियो बहुत तेज़ी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक बाज़ तेज़ी से उड़ता हुआ सांप की तरफ़ आता दिख रहा है। इसके बाद वह बाज़, सांप को पकड़ने के लिए जैसे ही अपने पंजे खोलता है वैसे ही सांप उसके एक पंजे को अपने मुंह में दबोच लेता है। सांप के ऐसा करते ही बाज़ दर्द से छटपटाने लगता है और उस सांप के चंगुल से खुद को बचाने की कोशिश करता है। 

इसके बाद आगे वह सांप के मुंह से अपना पंजा छुड़ाने के लिए एक ग़ज़ब का पैंतरा आज़माता है, जिसे देख आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल उससे बचने की कोशिश में वह बाज़ अपनी चोंच से ज़हरीले सांप की खाल दबोचने की कोशिश करता है। वहीं वीडियो पूरा ना होने के कारण बाज़ सांप के मुंह से अपना पंजा छुड़ा पाता है या नहीं इसका पता नहीं चल पाया है। मगर इस वीडियो में सांप की चालाकी और बाज़ का खुद को बचाने कि तरकीब दोनों क़ाबिले तारीफ़ है। 

Animal Viral Video पर लोगों ने किये ऐसे कमेंट 

आपको बता दें की इस अद्भुत वीडियो को अब तक 1.9 लाख लोग देख चुके हैं। यह वीडियो ‘द ईगल’ नाम के यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया गया है। वहीं इंटरनेट पर इस तरह के अद्भुत वीडियो की भरमार है। वो वीडियो, जिनमें जानवरों की दुनिया की अनोखी झलक देखने को मिलती है, आजकल लोगों को काफ़ी पसंद आते हैं। इस वीडियो पर लोग कमेंट करके अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूज़र ने लिखा “वाह…सांप ने जिस तरह बाज़ का पंजा दबोचा वो अद्भुत है।” दूसरे यूज़र ने कमेंट किया “मुझे लगता है सांप ने उसको काट लिया है।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 27, 2026

Gaurav Khanna

फ़रवरी 27, 2026

Health Tips

फ़रवरी 27, 2026

Amity Noida News

फ़रवरी 27, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 27, 2026

Meerut Namo Bharat Train

फ़रवरी 27, 2026