---Advertisement---

Animal Viral Video: यूट्यूबर ने की एक साथ दो कोबरा को पकड़ने की ख़तरनाक कोशिश, वीडियो देख खड़े हो जाएँगे रोंगटे

Animal Viral Video: सोशल मीडिया पर अजीबोग़रीब वीडियो की भरमार है। आए दिन लोग इंटरनेट पर कुछ न कुछ अजीब हरकतें करके व्यूज़ कमा लेते हैं। इनमें से कुछ वीडियो का कंटेंट वाक़ई देखने लायक़ होता है तो वहीं कुछ कंटेंट लोगों के अनोखे कारनामों से जुड़ा होता है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया ...

Read more

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: अगस्त 9, 2023 11:42 पूर्वाह्न

Animal Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Animal Viral Video: सोशल मीडिया पर अजीबोग़रीब वीडियो की भरमार है। आए दिन लोग इंटरनेट पर कुछ न कुछ अजीब हरकतें करके व्यूज़ कमा लेते हैं। इनमें से कुछ वीडियो का कंटेंट वाक़ई देखने लायक़ होता है तो वहीं कुछ कंटेंट लोगों के अनोखे कारनामों से जुड़ा होता है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेज़ी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में 1 व्यक्ति कोबरा साँप पकड़ने की ख़तरनाक कोशिश कर रहा है। 

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो 

दरअसल यूट्यूब पर वायरल इस वीडियो में एक इंडोनेशियाई यूट्यूबर 2 कोबरा साँपों को पकड़ने की कोशिश कर रहा है। वीडियो में यूट्यूबर पानी के तालाब में मौजूद 1 मादा कोबरा साँप को पकड़ने के लिए आगे जाता दिख रहा है। तभी अचानक उसके सामने नर कोबरा साँप आकर उसपर ख़तरनाक तरीक़े से हमला करने की कोशिश करता है। 

https://youtube.com/shorts/sl5EjzrYbjQ?feature=share

हैरानी की बात तो यह है कि साँप द्वारा इस तरह हमला करने के बावजूद यूट्यूबर डरता नहीं है और आगे बढ़कर उस नर साँप को भी पकड़ने की कोशिश करता है। मगर सॉंप द्वारा दोबारा हमला करने के बाद वह उन्हें पकड़ने की अपनी कोशिश छोड़ देता है। 

वीडियो पर लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया 

इस वायरल वीडियो पर लोग भी जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। जहां कुछ लोग वीडियो को पसंद कर रहे हैं तो वहीं कुछ यूट्यूबर को ऐसा न करने की चेतावनी दे रहे हैं। एक यूज़र ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा “हालाँकि सांप को पसंद करने वाले व्यक्ति के रूप में मेरी मानसिकता काफ़ी साहसी है, लेकिन फिर भी मैं यह तो सोचता हूँ कि मेरे पीछे मेरा एक परिवार भी है”। एक दूसरे यूज़र ने लिखा “इंसान जितना भी साहसी हो, लेकिन उसकी ज़िंदगी में एक अशुभ दिन ज़रूर आता है”। एक और यूज़र ने कमेंट किया “सावधान रहो भाई. ज़िंदगी एक बार मिलती है. इसे ऐसी हरकतों पर बर्बाद मत करो”। 

लोगों के बीच काफ़ी पॉपुलर हैं ऐसे वीडियो 

आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर इस तरह के Animal Viral Video लोगों को काफ़ी पसंद आते हैं। इससे पहले भी कई बार लोगों को इस तरह के कारनामे करते देखा गया है। मगर इस तरह सॉंप को पकड़ने की कोशिश करना बहुत ख़तरनाक होता है कभी-कभी तो लोगों को ऐसे कारनामों के चलते अपनी जान से भी हाथ धोना पड़ जाता है। 

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 27, 2026

Gaurav Khanna

फ़रवरी 27, 2026

Health Tips

फ़रवरी 27, 2026

Amity Noida News

फ़रवरी 27, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 27, 2026

Meerut Namo Bharat Train

फ़रवरी 27, 2026