---Advertisement---

Bareilly Viral Video: ‘कार्टून- नमूना बनाकर मुझे’! मंदिर के महंत पर युवक ने फोड़ा आरोपों का बम, कहा ‘हाथ-पैर को जंजीरों..’ मामले में हुई पुलिस की एंट्री

Bareilly Viral Video: सोशल मीडिया पर बरेली के एक युवक का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह टावर पर चढ़ा हुआ है और मंदिर के महंत पर गंभीर आरोप लगा रहा है। इस मामले में पुलिस की एंट्री हो गई है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मार्च 7, 2025 5:08 अपराह्न

Bareilly Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Bareilly Viral Video: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक युवक ने मोबाइल के टावर पर चढ़कर हाई वोल्टेज ड्रामा किया है। इसके साथ ही मंदिर के महंत पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि, उसे पैसे देकर ‘कार्टून- नमूना बनाकर लोगों के सामने पेश किया गया। इतना ही नहीं युवक ने ये भी कहा कि, उसके हाथ-पैरों को जंजीरों से बांधकर दंडवत पद यात्रा भी करवाई गई। युवक चिल्लाते हुए मंदिर के महंत पर कार्रवाई करने की मांग कर रहा था। इस बरेली वायरल वीडियो पर पुलिस की भी एंट्री हो गई है।

युवक ने मंदिर के महंत पर लगाए गंभीर आरोप

युवक के द्वारा मंदिर के महंत पर गंभीर आरोप लगाने के इस Bareilly Viral Video को Social Media प्लेटफॉर्म एक्स के UttarPradesh.ORG News नाम के हैंडल से पोस्ट किया गया है।

Watch Post

इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है कि, ” बरेली : धर्मगुरु पर गंभीर आरोप लगाते हुए एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक ने बरेली के प्रसिद्ध मनौना धाम के महंत पर आरोप लगाते हुए कहा कि उससे झूठे चमत्कार कराए गए और उसे जंजीरों में जकड़कर पदयात्रा कराई गई।
युवक का दावा है कि शिकायत करने पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की, बल्कि उसके खिलाफ ही केस दर्ज कर दिया। यह घटना थाना आंवला क्षेत्र के मनौना धाम परिसर की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।” वीडियो में देखा जा सकता है कि, युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा हुआ है और महंत पर उसका शोषण करने का आरोप लगा रहा है। आस-पास काफी भीड़ मौजूद है।

Bareilly Viral Video पर पुलिस ने लिया एक्शन

खबरों की मानें तो, युवक ने टावर पर चढ़कर कई घंटों तक ऐसा किया। अब इसी बरेली वायरल वीडियो पर पुलिस की तरफ से कार्रवाई की जानकारी दी गई है। Bareilly Police ने लिखा, ” प्रकरण में थाना आंवला की पुलिस टीम द्वारा युवक को समझा-बुझाकर नीचें उतार लिया गया है। अनुवर्ती कार्यवाही प्रचलित है।” इस घटना के वीडियो को एक्स पर 7 मार्च को कुछ समय पहले ही अपलोड किया गया है।इस वीडियो पर 1400 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Rain Alert 23 October 2026

अक्टूबर 22, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 22, 2026