---Advertisement---

Hapur Viral Video: हाय रे ये बेबसी! बीवी को कंधे पर टांगकर दर-दर भटकते बूढ़े आदमी की लाचारी रुला देगी, अस्पताल की हरकत देख आ जाएगा गुस्सा

Hapur Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, इसमें एक बूढ़ा आदमी अपनी पत्नी को कंधे पर उठाकर अस्पताल में इलाज के लिए भटक रहा है। इस दौरान वह काफी परेशान है। ये हापुड़ वायरल वीडियो रुला देगा।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मार्च 12, 2025 11:54 पूर्वाह्न

Hapur Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Hapur Viral Video: उत्तर प्रदेश के हापुड़ से एक कलेजा चीर देने वाला वायरल वीडियो सामने आया है। इसमें एक बूढ़ा आदमी पत्नी को कंधे पर बैठकार अस्पताल में इलाज के लिए दर-दर भटक रहा है। इस दौरान किसी ने बेबस बूढ़े आदमी को व्हीलचेयर तक नहीं दी और वह कंधे पर पत्नी को लटकाकर यहां से वहां इलाज के लिए भटकता रहा। हापुड़ वायरल वीडियो में आदमी की मजबूरी साफ देखी जा सकती है। ये भावुक कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया के एक्स हैंडल पर अपलोड किया गया है।

अस्पताल में बूढ़ा आदमी पत्नी को कंधे पर टांग भटकता रहा

गरीब बूढ़े दंपति का ये Hapur Viral Video एक्स पर 12 मार्च यानी की आज ही अपलोड किया गया है।

Watch Post

इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है कि, “हापुड़: स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही उजागर । बीमार पत्नी को पीठ पर बैठाकर भटकता रहा बुजुर्ग। अस्पताल में नहीं मिली व्हीलचेयर, इलाज के लिए परेशान रहा दंपति। मारपीट में घायल पत्नी का एक्स-रे कराने पहुंचा था पति। गढ़ रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का मामला।”

वीडियो में देखा जा सकता है कि, बूढ़े आदमी ने अपनी बीवी को कंधों पर उठाया हुआ है और अपनी परेशानी बताता हुआ दिख रहा है। 11 सेकंड का ये वीडियो अस्पताल की लापरवाही और गरीब आदमी की लाचारी को बयां कर रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, बूढ़ी महिला के पैर में चोट लगी हुई है।

Hapur Viral Video भावुक कर देगा

इस हापुड़ वायरल वीडियो को 12 मार्च यानी की आज ही अपलोड किया गया है। इस पर कुछ ही देर में 600 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। घटना के वीडियो को हापुड़ पुलिस को भी एक्स पर टैग किया गया है। फिलहाल अभी तक प्रशासन की तरफ से कोई भी जवाब नहीं आया है। लेकिन इसे देख यूजर्स काफी भावुक हो रहे हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Rain Alert 23 October 2026

अक्टूबर 22, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 22, 2026