---Advertisement---

Hardoi Viral Video: जैसे को तैसा! लाइनमैन से पंगा लेना वर्दीधारियों को पड़ा भारी! पुलिस ने काटा चालान विद्युत कर्मचारी ने वीडियो बनाते हुए थाने की काट दी बिजली

Hardoi Viral Video: यूपी से एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां पर पुलिसवालों ने लाइनमैन का चालान काट दिया था। इसके बाद उसने थाने में घुसकर अवैध बिजली को ही काट दिया। इतना ही नहीं बिजली कर्मचारी को इतना गुस्सा था कि, उसने इसका वीडियो भी रिकॉर्ड करवाया।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मार्च 27, 2025 5:46 अपराह्न

Hardoi Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Hardoi Viral Video: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जो भी इसे देख या फिर सुन रहा है वो हैरान है। दरअसल, यहां पर पुलिसवालों ने एक लाइनमैन का हेलमेट ना पहनने के कारण चालान काट दिया था। इसके बाद वह इतने गुस्से में आ गया कि, उसने थाने की बिजली काट दी। खबरों की मानें तो थाने में अवैध लाइट चल रही थी। बिजली कर्मचारी ने जब ये बिजली काटी तो इसका वीडियो भी रिकॉर्ड करवाया। इस दौरान वह काफी गुस्से में दिख रहा है। अब ये हरदोई वायरल वीडियो काफी देखा जा रहा है।

पुलिस ने काटा चालान लाइनमैन ने बदले में थाने की बिजली करी गुल

इस हरदोई वायरल वीडियो को Social Media के UttarPradesh.ORG News एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है। ये घटना हरदोई जिले के सवायजपुर कोतवाली की बताई जा रही है।

लाइनमैन का नाम उपेंद्र यादव बताया जा रहा है। दरअसल , पुलिसवालों ने उस वक्त बिजली कर्मचारी का हेलमेट ना पहनने पर चालान काटा जब वह ऑन-ड्यूटी था और इलाके के फॉल्ट सुधार रहा था। तभी पुलिस ने उसे चालान थमा दिया। इसके बाद यातायात के नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले इस सरकारी कर्मचारी को इतना ज्यादा गुस्सा आया कि, उसने थाने से बदला लेने के लिए अवैध रुप से चल रही बिजली को ही काट दिया। इतना ही नहीं इसका वीडियो भी बनवाया जो कि, अब वायरल हो रहा है।

Hardoi Viral Video पर क्या बोले बिजली विभाग के अधिकारी

बिजली विभाग में तैनात अफसर अभियंता सरफराज अहमद ने इस बात की पुष्टि की है कि, लाइनमैन ने थाने की बिजली काटी है। अधिकारी का कहना है कि, उपेन्द्र यादव पर कार्रवाई के लिए वो पत्र लिख रहे हैं। इसके साथ ही बिजली को भी जुड़वा दिया गया है। उन्होंने लाइन मैन की हरकत को गलत करार दिया है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Rain Alert 23 October 2026

अक्टूबर 22, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 22, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 22, 2026