---Advertisement---

IndiGo Flight Video: उड़ान भरते ही आसमान में डोलने लगा प्लेन, महिला पत्रकार ने रोते हुए मदद की लगाई गुहार, वीडियो में दिखा मौत का खौफ

IndiGo Flight Video: इंडिगो फ्लाइट ने अचानक से आसमान में संतुलन खो दिया . जिसकी वजह से यात्री डर गए. इस दौरान एक महिला पत्रकार ने रोते हुए वीडियो बनाया है. जो कि, अब वायरल हो रहा है.

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 17, 2025 10:35 अपराह्न

IndiGo Flight Video
Follow Us
---Advertisement---

IndiGo Flight Video: अहमदाबाद प्लेन क्रैश हादसे के बाद से लगातार फ्लाइट्स के रद्द होने या फिर इमरजेंसी लैंडिग की खबरें सामने आ रही हैं. एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है. ये घटना IndiGo Flight है. दरअसल, जैसे ही प्लेन ने उड़ान भारी वैसे ही वो हवा में हिलने लगता है. फ्लाइट में अफरा तफरी मच जाती है. इस दौरान एक महिला पत्रकार का सब्र का बांध टूटता है और वो रोते हुए मदद की गुहार लगाती है. इसके साथ ही सही सलामत घर पर पहुंचने की दुआ करती है.

हवा में अचानक डोलने लगा फ्लाइट

इस IndiGo Flight Video को सोशल मीडिया पर Priya singh नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है.

Watch Video

इसके साथ ही कैप्शन में मामले की जानकारी देते हुए लिखा है कि, “गोवा से लखनऊ आ रही इंडिगो की फ्लाइट जैसे ही टेकऑफ हुई उसमें झटके लगने लगे जिसके बाद विमान में बैठे यात्रा घबरा गए और वह चिल्लाने लगे।जिसके बास से विमान में बैठी सहारा समय न्यूज़ नेटवर्क की प्रिंसिपल कॉरेस्पोंडेंट अलहमरा खान जॉली ने वीडियो बना लिया ।” वीडियो में अलहमरा खान जॉली फ्लाइट की स्थिति को बयां कर रही है और मदद की गुहार लगा रही है. इसके साथ ही परिजनों की चिंता भी कर रही है. ये घटना गोवा से लखनऊ आ रही इंडिगो फ्लाइट 6E6811 की बताई जा रही है. हवा में डोलती इस फ्लाइट में लगभग 172 लोग थे. बताया जा रहा है कि, 2 घंटे से ज्यादा समय तक लोग खौफ में रहे. इस वायरल वीडियो में महिला पत्रकार एयरलाइन पर आरोप लगा रही हैं.

IndiGo Flight Video देख क्या बोल रहे यूजर्स

इस वायरल वीडियो पर एक लाख 10 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं. वहीं, यूजर्स की खूब सारी प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं. एक यूजर लिखता है, कोई मत बैठो हवाई जहाज में. दूसरा लिखता है, इस तरह की फ्लाइट्स के उड़ने पर सवाल उठा रहा है. तीसरा लिखता है, मानसून में ज्यादा टर्बुलेंस होता है जिनको टर्ब्यूलेंस से डर लगता हो वो जब मौसम क्लियर हो तभी ट्रैवल करना चाहिए. इस वीडियो पर यूजर्स काफी कमेंट कर रहे हैं.

नोट: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है।डीएनपी इंडिया हिन्दी किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Chitrakoot Video

अक्टूबर 22, 2026

अक्टूबर 22, 2026

Barabanki Viral Video

अक्टूबर 21, 2026

Viral Video

अक्टूबर 21, 2026

Pregnancy Tips

अक्टूबर 21, 2026

Viral Video

अक्टूबर 20, 2026