---Advertisement---

Maha Kumbh 2025 Viral Video: महाकुंभ की सबसे खूबसूरत उत्तराखंडी साध्वी ने जानें क्यों 28 साल की उम्र में लिया सन्यास?

Maha Kumbh 2025 Viral Video: सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत साध्वी का वायरल वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। यूजर्स सनातन धर्म की तारीफ कर रहे हैं। चलिए जानते हैं कौन है ये खूबसूरत सन्यासी लड़की?

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जनवरी 13, 2025 1:41 अपराह्न

Maha Kumbh 2025 Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Maha Kumbh 2025 Viral Video: महाकुंभ के शुरु होते ही प्रयागराज से आस्था की अलग-अलग तरह की झलकियां सामने आने लगी हैं। एक ऐसा ही Viral Video सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर छाया हुआ है। इस वीडियो में दिख रही साध्वी की खूबसूरती ने लोगों का ध्यान खिंचना शुरु कर दिया है। कम उम्र में दुनिया को छोड़ साध्वी बनने का कारण बता रही लड़की की लोग काफी तारीफ कर रहे हैं। ये संन्यासी लड़की सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकी है। उत्तराखंड की इस साध्वी की क्लिप अब काफी वायरल हो रही हैं। ये महाकुंभ 2025 वायरल वीडियो काफी देखा जा रहा है।

सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकी खूबसूरत लड़की क्यों बनी साध्वी?

महाकुंभ में पहुंची साध्वी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, वह उत्तराखंड से आयी हैं। वह बता रही है कि, आचार्य महामंडलेश्वर की शिष्य हैं।

Watch Video

जब उनसे महिला रिपोर्टर कम उम्र में सन्यासी होने का कारण पूछती है तो साध्वी बताती हैं कि, उन्हें सुकून मिलता है। Maha Kumbh 2025 Viral Video में देखा जा सकता है कि, साध्वी बता रही हैं उनकी उम्र अभी 30 साल है और वह दो साल पहले यानी की 28 की उम्न में साध्वी बन गई थीं। उन्हें इस जीवन में काफी सुकून मिल रहा है। महिला रिपोर्टर साध्वी से सवाल करती है कि, आप इतनी खूबसूरत हैं, कभी मन नहीं हुआ ये सब छोड़ने का, इस पर सन्यासी लड़की बोलती है कि, उन्हें जो छोड़ना था वो छोड़ चुकी हैं अब यही उनका जीवन है।

Maha Kumbh 2025 Viral Video देख यूजर बोला ‘सब शांति की तलाश में हैं’

महाकुंभ 2025 वायरल वीडियो को Shubhangi Pandit नाम के एक्स हैंडल पर 12 जनवरी को अपलोड किया गया था। इस पर कुछ ही देर में 6 लाख 83 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। साध्वी का वीडियो काफी तेजी से एक्स पर देखा जा रहा है। इस वीडियो पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है कि, “सब शांति की तलाश में है”। दूसरा यूजर लिखत है कि, “धन्य है हमारा सनातन धर्म”। तीसरा यूजर लिखता है कि, “जिस काम में मन को खुशी मिले वो करना चाहिए”।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Guru Randhawa

अगस्त 30, 2026

Viral Video

अगस्त 29, 2026

Rain Alert 30 August 2026

अगस्त 29, 2026

Viral Video

अगस्त 29, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 29, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 29, 2026