---Advertisement---

घोड़े और बिल्ली के बच्चे के बीच नहीं देखी होगी ऐसी दोस्ती, सोशल मीडिया पर viral video में दिखा कमाल का कनेक्शन

viral video: इंसान की तरह ही जानवरों की भी भावनाएं होती है। कई बार जानवरों को अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए हम सभी ने देखा है। इंसान की तरह ही जानवर भी अपनी दोस्ती बाखूबी निभाते हैं। इन जानवरों का वीडियो भी अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होता रहता है। जानवर एक दूसरे से इतना ...

Read more

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: फ़रवरी 11, 2023 1:27 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

viral video: इंसान की तरह ही जानवरों की भी भावनाएं होती है। कई बार जानवरों को अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए हम सभी ने देखा है। इंसान की तरह ही जानवर भी अपनी दोस्ती बाखूबी निभाते हैं। इन जानवरों का वीडियो भी अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होता रहता है। जानवर एक दूसरे से इतना प्यार करते हैं जैसे कोई मां अपने बच्चे से करती हो। ऐसे ही जानवर के बीच प्यार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में आप घोड़ा और बिल्ली के बीच की गहरी दोस्ती को देख सकते हैं। इंस्टाग्राम से वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर लोग अच्छे – अच्छे कमेंट्स भी कर रहे हैं।

घोड़े और बिल्ली बीच अजब दोस्ती

सोशल मीडिया पर जानवरों से जुड़ी चीजें अक्सर देखने को मिलती हैं। यह वायरल वीडियो कहां के होते हैं भले ही हमें इसका पता नहीं होता लेकिन लोगों का दिल खूब बहलाते हैं। इंस्टाग्राम पर ऐसा ही एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में आप एक छोटे से घोड़े यानि पोनी को देख सकते हैं। वहीं इस घोड़े के बगल में एक सफेद रंग की बिल्ली भी दिखाई पड़ रही है, जो देखने में बहुत क्यूट लग रही है।

छोटी बिल्ली और पोनी खेलते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो को देखकर आप कहेंगे कि यह बिल्ली और घोड़े के बच्चे के बीच जरूर कोई गहरा रिश्ता है। हल्के सफेद रंग की दिखने वाली यह बिल्ली कभी दौड़ते हुए घोड़े के पास जाती है तो कभी अपने दोनों पैर खड़े करके उसके साथ खेलती हैं। जानवरों के इस प्यार के वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: अब गाय के गोबर से दौड़ेंगी MARUTI SUZUKI की कारें, पेट्रोल-डीजल की छुट्टी करने आ रहा ये मास्टरप्लान!

वीडियो पर लोगों ने किया कमेंट

वायरल हो रहे इस वीडियो को देख लोग कमेंट करने से अपनी उंगलियों को नहीं रोक पा रहे हैं। इस वीडियो लोग अलग – अलग तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया है कि यह तो जय और वीरू की जोड़ी लग रही है। वहीं एक ने कमेंट किया कि बिल्ली का बच्चा कितना क्यूट है।

ये भी पढ़ें: नींद से लेकर धड़कनों तक का ध्यान रखने वाली ONEPLUS NORD SMART WATCH को सस्ते में खरीदनें का मौका, यहां से उठाएं लाभ

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मार्च 29, 2026

Ishaq Dhar

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026

Amroha Viral Video

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 28, 2026