Rajpal Yadav: बीती रात मुम्बई में चेतक स्क्रीन अवार्ड्स 2026 का आयोजन हुआ था। इसमें धुरंधर फिल्म ने 14 सबसे ज्यादा अवॉर्ड जीतकर इतिहास रच दिया। इस दौरान इवेंट को होस्ट जाकिर खान और ‘द लल्लनटॉप’ के पूर्व संपादक और ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ के नए एडिटर सौरभ द्विवेदी कर रहे थे। दोनों ने अपनी जुगलबंदी से समां बांध दिया। लेकिन इस दौरान सौरभ ने वहां बैठे बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव के लिए कुछ ऐसा बोल दिया। जिसके कारण फैंस को अच्छा नहीं लगा। वो इस गलत कहने लगे। अब इसी घटना की छोटी सी क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसे देख यूजर्स काफी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
Rajpal Yadav को क्या पत्रकार सौरभ द्विवेदी ने किया बेइज्जत?
बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव पर तंज कसते हुए सौरभ द्विवेदी के वायरल वीडियो को Priya singh नाम के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है, ‘सार्वजनिक तौर पर इस तरह का मजाक उड़ाना ठीक नहीं था।’
देखें वीडियो
सार्वजनिक तौर पर इस तरह का मजाक उड़ाना ठीक नहीं था😈 pic.twitter.com/fsHjTvmYmz
— Priya singh (@priyarajputlive) April 6, 2026
वीडियो में देखा जा सकता है कि, सौरभ राजपाल यादव के उस 9 करोड़ के लोन पर तंज कसते हैं। जिसके लिए उन्हें इसr साल 12 दिनों की तिहाड़ जेल की हवा खानी पड़ी। सौरभ बॉलीवुड सितारों के खचाखच भरे कार्यक्रम में राजपाल यादव से कहते हैं कि, टराजपाल भाई, डॉलर कितना भी ऊपर-नीचे हो जाए, आपको उतने ही पैसे लौटाने पड़ेंगे, जितने उधार हैं।’ पत्रकार के इस कमेंट पर राजपाल यादव कुछ सेकंड के लिए चुप हो गए, फिर हंसते हुए बोले, “मसला तो सुन लो एक बार। मैं तो मसला ही सुनाना चाहता हूं”। उनकी यही छोटी सी क्लिप अब हर तरफ वायरल हो रही है।
राजपाल यादव और सौरभ द्विवेदी की वीडियो पर क्या बोले यूजर्स?
पत्रकार सौरभ द्विवेदी के द्वारा बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव पर किया गया कमेंट कुछ लोगों के मजाक या फिर स्क्रिप्टेड लग रहा है। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि, पत्रकार को कॉमेडियन से इस तरह का मजाक नहीं करना चाहिए था। वीडियो देख एक यूजर लिखता है, ‘शो होस्ट कर रहे एंकर्स को ऐसे मजाक करने की लवेरेज होती है , हां बस सामने विल स्मिथ ना हो’। दूसरा लिखाता है, ‘यहां पर सब स्क्रिप्टेड होता है। सबको पता है पत्रकार ऐसा सवाल करेगा तो सब देखेंगे? सौरभ और राजपाल यादव के इस वीडियो को देख यूजर्स की राय बंट गई है।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।





