---Advertisement---

Rampur Viral Video: छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करने वाले प्रिंसिपल की भयंकर कुटाई , जानें कैसे स्कूल में दरिंदगी को देता था अंजाम

Rampur Viral Video: सोशल मीडिया पर रामपुर के एक प्रिंसिपल की भयंकर पिटाई का मामला सामने आया है।  छात्राओं के परिजनों ने स्कूल के अंदर ही पिटाई की है। प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप लगे हैं।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: फ़रवरी 17, 2026 12:23 अपराह्न

Rampur Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Rampur Viral Video:  उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक स्कूल के प्रिंसिपल पर छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप लगे हैं। जिसके बाद पीड़ित बच्चियों के माता-पिता ने केबिन में घुसकर भयंकर पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ये घटना रामपुर के सेंट फ्रांसिस स्कूल की है। आरोपी प्रिंसिपल का नाम अरिशेरिल जोसफ है। परिजनों का कहना है कि, आरोपी बच्चियों से सजा के नाम पर केबिन में बुलाकर बेड टच करता था। इतना ही नहीं वो स्कूल में शराब पीकर आता था।

रामपुर में प्रिंसिपल को छात्राओं के परिजनों ने पीटा

इस रामपुर वायरल वीडियो को Ghar Ke Kalesh नाम के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, छात्राओं के परिजन प्रिंसिपल के केबिन में मौजूद हैं। थोड़ी बहस से बाद वो थप्पड़ों से पीटना शुरु कर देते हैं। पिटाई का ये मामला सोमवार का है।

दरअसल, तीन नाबालिग बच्चियों ने अपने घरवालों से प्रिंसिपल सर की गंदी हरकतों की शिकायत की थी। जब वो स्कूल पहुंचे तो प्रिंसिपल ने शराब पी हुई थी। इसके बाद ,सभी ने मिलकर पिटाई कर दी। करीब दो घंटों तक ये विवाद चला। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया।

Rampur Viral Video पर पुलिस का बयान 

खबरों की मानें तो आरोपी ओरिशेरिल जोसफ को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, घटना की सीसीटीवी फुटेज को भी कब्जे में ले लिया गया है। इस घटना पर थानाध्यक्ष अर्जुन त्यागी का बयान आया है। उन्होंन कहा कि, पीड़ित छात्राओं के परिजनों की शिकायतों पर प्रिंसिपल के खिलाफ पॉस्को एक्ट में केस दर्ज कर लिया गया है। इसके साथ ही मामले की जांच चल रही है।

केरल का रहने वाला है आरोपी प्रिंसिपल ओरिशेरिल जोसफ

आरोपी प्रिंसिपल केरल का रहने वाला है। रामपुर के इस स्कूल में वो साल 2020 से काम कर रहा है। तभी से वो स्कूल में शराब पीकर आता है और बच्चियों के साथ गंदी हरकत करता है। पीड़ित बच्चियों की उम्र 6,10 और 12 साल बताई जा रही है। इन्होंने ही अपने परिजनों से प्रिंसिपल की शिकायत की थी। जिसके बाद परिजन स्कूल पहुंचे और ये सारा विवाद हुआ। पीड़ितों का कहना है कि, जो भी बच्चा प्रिंसिपल को शैतानी करता दिखता था वो कमरे में बुलाकर उसके साथ नीच हरकत करते थे।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Laughter Chefs 3

फ़रवरी 17, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 17, 2026

Rakhi Sawant

फ़रवरी 17, 2026

Viral Video

फ़रवरी 17, 2026

Delhi Viral Video

फ़रवरी 17, 2026

Rashmika-Vijay Wedding

फ़रवरी 17, 2026