---Advertisement---

Viral Video: घमंड में चूर TTE साहब ने काटा 1000 का चालान, यात्री ने हिम्मत दिखाते हुए तुरंत ऐसे उतारा पावर का नशा

Viral Video:  सोशल मीडिया पर यात्री और टीटीई की लड़ाई का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। रेलवे अधिकारी के द्वारा वीडियो बनाने पर काट गए चालान का युवक ने तुरंत मुंहतोड़ जवाब दिया है। यात्री की हिम्मत लोगों को काफी पसंद आ रही है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 27, 2026 5:08 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: टीटीई और यात्रियों के द्वारा बहस और मारपीट के वीडियो अकसर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं।  जरा सी बात पर शुरु हुआ विवाद जब भयंकर रुप ले लेता है तो इस तरह की घटनाएं होती हैं।  कई मामलों में भारतीय रेल प्रशासन के द्वारा तुरंत एक्शन भी लिया जाता है। लेकिन इसके बाद  भी मामले सामने आते रहते हैं। एक ऐसी ही लड़ाई इंटरनेट पर काफी चर्चा में हैं। टीटीई का वीडियो यात्री के द्वारा बनाया जा रहा है। जिसके कारण वो विरोध कर रहा है। ये बहस हाथापाई में बदल जाती है। जिसके बाद रेलवे अधिकारी  1001 रुपए का चालान काट देता है। यात्री का कहना है कि, रेलवे कर्मी  उसके साथ गलत बर्ताव कर रहा था जिसके, कारण उसने ये वीडियो बनाया है।

टीटीई और यात्री के बीच हुई भयंकर लड़ाई

यात्री और टीटीई के बीच होती बहस और  हाथापाई के वायरल वीडियो को एक्स पर Anuj Agnihotri Swatntra नाम के यूजर के द्वारा पोस्ट किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है कि, ‘वीडियो बनाने का 1001 फाइन, तभी कहा जाता है कि कोई छोटा मोटा पॉवर मिल जाए तो उसका सही इस्तेमाल करिएगा नहीं तो नौकरी भी जा सकती है।’

देखें वीडियो

टीटीई और युवक के बीच बहस और मारपीट की नौबत जैसी स्थिति क्यों बनी इसकी स्पष्ट जानकारी मौजूद नहीं है। लेकिन रेलवे कर्मी के द्वारा वीडियो बनाए जाने का विरोध किया जा रहा है। इसी कारण वो 1001 रुपए का चालान भी काट देता है। यात्री के द्वारा टीटीई पर  खराब व्यवहार करने का गंभीर आरोप लगाया जा रहा  है।

Viral Video देख यूजर्स ने की एक्शन की मांग

रेलवे कर्मचारी और टीटीई के बीच हुए विवाद का कारण स्पष्ट नहीं है। इसके साथ ही रेलवे ने भी इस घटना पर ना तो प्रतिक्रिया दी है और ना ही कार्रवाही की बात कही है। ये घटना कब और कहां की है ?  इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी मौजूद नहीं है। लेकिन इसे एक्स पर  27 मई 2026 को अपलोड किया गया था। इस वीडियो पर 44 हजार से ज्यादा व्यूज और यूजर्स के कमेंट आ चुके हैं। यूजर्स टीटीई पर मनमानी और पावर का गलत इस्तेमाल करने पर आला अधिकारियों से एक्शन की मांग कर रहे हैं।  आपको बता दें, अगर यात्री टीटीई के काम में बेवजह विघ्न डालते हैं तो जुर्माने के साथ  7 साल की सजा है। वहीं, अगर टीटीई  गलत तरीके से  पैसों की वसूली कर रहा है तो वीडियो बनाना कोई जुर्म नहीं है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Diabetes

मई 27, 2026

Summer Drink

मई 27, 2026

Heart Fail

मई 27, 2026

Viral Video

मई 27, 2026

Vishal Dadlani

मई 27, 2026

Bareilly Video

मई 27, 2026