---Advertisement---

Viral Video: ‘मर्द को कैसे मारे…’ केतन मर्डर केस के बीच मेट्रो में घूम रही है ‘खतरनाक हसीना’, किताब का नाम देखकर छूट जाएंगे पसीने

Viral Video: मेट्रो में बैठी लड़की एक ऐसी किताब को पढ़ती दिखी जिसके बाद सोशल मीडिया पर हड़कंप मच गया है। यूजर्स इस पर टिप्पणी करने में पीछे नहीं हैं। आखिर क्या है इस किताब में ऐसा जिस पर लोग बहस करने लगे।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 1, 2026 5:38 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: हाल ही में पुणे मर्डर केस की आरोपी सिया गोयल से लेकर सोनम रघुवंशी तक कई ऐसे नाम थे जिन्हें लेकर सोशल मीडिया  पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इन्होंने अपने ही पार्टनर को मारने की गलती की। वहीं इस सबके बीच अब मेट्रो का एक वीडियो चर्चा में है जहां एक लड़की किताब पढ़ती हुई नजर आ रही है लेकिन किताब के नाम ने हर किसी का ध्यान खींचा है। इस पर एक अलग ही विवाद की शुरुआत हो गई है। आइए जानते हैं आखिर मेट्रो में बैठी लड़की ने ऐसी कौन सी किताब पलट दी जिसने मर्द समाज को खौफ में डाल दिया है।

लड़की की किताब ने सोशल मीडिया पर मचा दी खलबली

हाउ टू किल ए मैन किताब के नाम ने हर जगह हड़कंप मचा दिया है। निश्चित तौर पर यह वीडियो ट्रेंड कर रहा है जहां एक लड़की मर्द को कैसे मारे शीर्षक का किताब पढ़ रही है। सोशल मीडिया पर जब यह वीडियो वायरल हुआ तो लोग मजेदार टिप्पणी कर रहे हैं। खास बात यह है कि यह मेट्रो का दृश्य है। जहां लड़की किताब पढ़ने में खोई है लेकिन इसका वीडियो किसी ने बनाया और इसे वायरल कर दिया।

Viral Video को लेकर यूजर्स ने आवाज की बुलंद

@gharkekalesh x पर वायरल वीडियो को देखकर एक यूजर ने कहा, “लगता है किसी की फील्डिंग सेट होने वाली है।” एक यूजर ने कहा पता नहीं कौन सा बेचारा अगला नंबर होगा। एक यूजर ने लिखा इसे अरेस्ट करो और पूछताछ करो। एक यूजर ने कहा क्या सीन है मतलब सार्वजनिक जगह पर खुलेआम कर रही है। वहीं एक यूजर ने कहा इन सब का चालू हो गया है। एक यूजर ने कहा कौन ऐसे किताबों को कौन प्रिंट करता है। बाकी यूजर्स भी जमकर टिप्पणी कर रहे हैं और इस तरह मेट्रो जैसे सार्वजनिक स्थान पर इस तरह की किताबें पढ़ने को लेकर बहस शुरू हो गया है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

जुलाई 1, 2026

Viral Video

जुलाई 1, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

जुलाई 1, 2026

Bulandshahr Viral Video

जुलाई 1, 2026

Viral Video

जुलाई 1, 2026

Toxic

जुलाई 1, 2026