---Advertisement---

Viral Video: कैंसर की जंग जीतने वाली बीवी को पति ने दिया अनोखा सरप्राइज, देख बीच सड़क पर भीड़ ने खुशी से लगा दिया जाम

Viral Video: सोशल मीडिया पर कैंसर की जंग जीतने वाली बीवी को सरप्राइज देते एक पति का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। आदमी ने कुछ ऐसा किया कि, देखने के लिए सड़क जाम हो गई। ये पल दिल को छूने वाला था।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 23, 2026 1:41 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video:  अगर रिश्ते में सच्चा प्यार हो तो हालात कैसे भी हो लोग साथ निभा जाते हैं। सोशल मीडिया पर एक ऐसे ही रियल लव का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक पति ने अपनी बीवी को कैंसर की जंग जीतने पर अनोखा सरप्राइज दिया है।  जिसे देख सड़क पर लोगों की गाड़ियां थम गई और वो तालियां और हॉर्न बजाते हुए खुशी-खुशी जश्न मनाने लगे। रियल लाइफ में ऐसा बहुत ही कम देखने को मिलता है जब कोई किसी दूसरे की खुशी में शामिल होता है। यही वजह है कि, इस पल को जिसने भी देखा वो भावुक हो गया और पति के गिफ्ट की तारीफ करने लगा।

कैंसर की जंग जीतने वाली बीवी को पति ने दिया स्पेशल गिफ्ट

रियल लव दिखाता ये वायरल वीडियो एक्स पर  Sanjay Singh नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है कि, ‘दूसरों के दुख सुख में शामिल होना भी मानवता है।

देखें वीडियो

महिला कैंसर जेसी घातक बीमारी को हराकर घर वापस आ रही है उसके पति ने अपनी गाड़ी पर लिखवा रखा है कि ‘मेरी पत्नि ने कैंसर से जंग जीत ली है जिसे भी खुशी जे वह हॉर्न बजाकर मेरी पत्नी का होंसला बढ़ाएं ‘फिर देखिए कैसे सभी आने जाने वाले उनका हौंसला बढ़ाने के लिए हॉर्न बजा रहे हैं।’  वीडियो में देखा जा सकता है कि, कैंसर की जंग जीतने वाली महिला का किस तरह से लोग स्वागत कर रहे हैं। हर कोई महिला के हौंसले को बढ़ा रहा है। पल बेहद भावुक करने वाला है।  इंटरनेट पर इस वीडियो ने यूजर्स का दिल जीत लिया है।

Viral Video छू रहा यूजर्स का दिल

ये वायरल वीडियो कब और कहां का है?   इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे एक्स पर  23 मई 2026 को अपलोड किया गया है। इस वीडियो पर 8300 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैँ। वहीं, तमाम सारे यूजर्स के कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर लिखता है, ‘यही तो सच्ची इंसानियत है, जहां सभी एक-दूसरे के दुख में शामिल होते हैं’। दूसरा लिखता है, ‘हिम्मत और जुनून’। तीसरा लिखता है,’ इस तरह हौंसला अफजाई करना बहुत ही बढ़िया फैसला है महिला के पति के द्वारा लिया गया’।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

 

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now