---Advertisement---

Viral Video:नारी चप्पल ट्रीटमेंट के आगे फुस्स हुई मर्दानगी, बीच सड़क पर युवती ने की भयंकर मारपीट

Viral Video: सोशल मीडिया पर दिनदहाड़े महिला के द्वारा आदमी को पीटने का मामला सामने आया है। आदमी पर आरोप है कि, उसने लड़की को छेड़ा है। जिसके बाद उसने सबक सिखाया है। ये घटना उत्तराखंड के हल्दवानी की बताई जा रही है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 3, 2026 5:35 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: छेड़छाड़ के मामले अकसर सोशल मीडिया पर सामने आते रहते हैं। इन्हें देखकर अफसोस के साथ गुस्सा आता है। ये घटना भी कुछ ऐसी ही है। दरअसल, उत्तराखंड के हल्द्वानी बस स्टैंड से एक चौंकाने वाला वीडियो  वायरल हो रहा है। इसमें महिला एक व्यक्ति पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए उसे बीच सड़क पर बुरी तरह पीटती नजर आ रही है। वहीं, दूसरी ओर आरोपी शख्स खुद को बेकसूर बताते हुए सिर्फ अपना बचाव कर रहा है और लोगों से पुलिस को बुलाने की गुहार लगा रहा है।इस पूरी घटना के दौरान आस-पास खड़े लोग तमाशबीन बने रहे और किसी ने भी मामले को शांत कराने या सच्चाई जानने की कोशिश नहीं की है।

 मनचले को महिला ने बेरहमी से पीटा

युवती के द्वारा आदमी को बेरहमी से पीटने का वीडियो Ghar Ke Kalesh एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है, ‘हल्द्वानी बस स्टैंड का चौंकाने वाला वीडियो एक महिला छेड़छाड़ का आरोप लगाकर एक आदमी को बुरी तरह पीटती है, जबकि वह आदमी सिर्फ़ अपना बचाव करता है और पुलिस के पास ले जाने की गुहार लगाता है।

देखें वीडियो

आस-पास खड़े लोग कुछ नहीं करते।’   इस घटना पर कोई भी आधिकारिक जानकारी मौजूद नहीं है। इसीलिए इसकी सत्यता की हम पुष्टि नहीं करते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि, पीड़ित शख्स ने महिला पर पलटकर हाथ नहीं उठाया। वह लगातार खुद को बचाने की कोशिश करता रहा है। वहीं, आस-पास के लोग सिर्फ वीडियो बना रहे हैं। 

Viral Video देख दंग हुए लोग

इस वायरल वीडियो को एक्स पर 3 जुलाई 2026 को अपलोड किया गया था। इस वीडियो पर 34 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं. वहीं, तमाम सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। कुछ लोग महिला की हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ एक्शन की मांग कर रहे हैं। इस घटना ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Kiara Advani

अगस्त 25, 2026

Emraan Hashmi

अगस्त 25, 2026

Gwalior Viral Video

अगस्त 25, 2026

Kangana Ranaut

अगस्त 25, 2026

Piles

अगस्त 25, 2026

H1N1

अगस्त 25, 2026