Viral Video: मंगेतर केतन अग्रवाल की हत्यारोपी सिया गोयल लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। कभी पार्टी में गाली देती तो, कभी गानों पर झूमती। हर कोई 20 साल की सिया को देखकर हैरान है। फिलहाल सिया और उसका प्रेमी चेतन चौहान पुलिस की गिरफ्त में हैं। पुलिस 18 जून 2026 को हुई केतन की मौत का हर एंगल खंगाल रही है। इस बीच सिया गोयल को जांच के लिए लोहगढ़ के किले पर भी लेकर जा रही है। इस बीच हत्यारोपी युवती का एक बेहद शर्मनाक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वो पुलिस के सामने मीडिया को देखकर बहेद अश्लील और गंदी हरकत कर रही है। इसे देखने के बाद हर कोई दंग है।
सिया गोयल ने मीडिया के सामने की बेहद अश्लील हरकत
सिया गोयल के इस नए वीडियो को ShoneeKapoor नाम के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है,’ पूरी फेमिनिस्ट ब्रिगेड के उसके साथ खड़े होने की वजह से, उसे पता है कि बस कुछ ही दिनों में उसकी मुश्किलें खत्म हो जाएंगी।इस तरह सिया हम सभी को ‘मिडिल फिंगर’ दिखाती है। भारतीय समाज को यह तय करना होगा कि वह किसके पक्ष में है? उन मासूम लड़कों के या उन लड़कियों के जो मासूम लड़कों को हटा देती हैं?’
देखें वीडियो
With @chetan_bhagat and @DeShobhaa and the whole feminist brigade fighting for her, she knows it is a matter of days when her problems would get over.
Siya thus shows middle finger to all of us. Indian Society needs to decide whose side it is? On innocent boys or girls who… pic.twitter.com/fZiyxrcqz9
— ShoneeKapoor (@ShoneeKapoor) July 3, 2026
पुलिस कस्टडी के दौरान मीडिया के सामने उनके एक अश्लील व्यवहार ने पूरे देश को हैरान कर दिया है। पुलिस जांच के बीच आए इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर लोगों के गुस्से को और बढ़ा दिया है। ये घटना सिया के घर के बाहर की है। दरअसल, पुलिस यहां पर सबूत जुटाने पहुंची थी। लेकिन जब पुलिस उन्हें वापस गाड़ी में बिठाने के लिए बाहर ला रही थी, तो वहां कई पत्रकार और कैमरे मौजूद थे।उसी समय सिया ने कैमरों की तरफ देखा और अपनी बीच की उंगली दिखाते हुए बेहद अश्लील और आपत्तिजनक हरकत की है। जिसके कारण सिया का वीडियो अब सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है।
Viral Video देख लोगों को आया गुस्सा
सिया गो यल के वायरल वीडियो को एक्स पर 3 जुलाई 2026 को अपलोड किया गया था। इस पर 20 हजार से ज्यादा व्यूज और कमेंट आ चुके हैं। लोग सिया की इस हरकत को उनकी क्रूरता से जोड़कर देख रहे हैं। इसके साथ ही कड़े एक्शन की मांग कर रहे हैं। सिया का बर्ताव वाकई में चौकाने वाला है।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।






